रेवांचल टाइम्स - निवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टुबर को धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय, स्कूली छात्र छात्राओं और एनएसएस, के स्वयंसेवको ने नशा मुक्ति की रैली निकाली।
जो नगर के चौंक चौराहों से होते हुए, मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। स्वच्छता अभियान को लेकर नगर में रैली निकाली जो नगर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुये लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मार्गभर छात्र-छात्राओं ने गांधी जी के जयकारे और नशा मुक्ति के नारे लगाते रहे। इस रैली में लगभग 250 से 300 अधिक स्कूल बच्चे सहित समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी-अधिकारी भी शामिल हुए। यहां रैली के साथ आए बच्चों ने महाविद्यालय, स्कूल, परिसर की सफाई कर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पुष्प अर्पित किए । वहीं निवास नगर ने सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर शिक्षण संस्थानों सरकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विस्तार से पढ़िए खबर अगले अंक पर
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की


No comments:
Post a Comment