BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पंजीयन के लिए शेष किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि आज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 25, 2021

पंजीयन के लिए शेष किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि आज

मण्डला 25 अक्टूबर 2021



खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा खरीदी हेतु जिले के 12 केन्द्रों के 1239 किसानों का पंजीयन 26 अक्टूबर की सायं 5 बजे तक किया जा सकेगा। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय द्वारा जिले से भेजे गये प्रस्ताव के आधार पर मण्डला सहित प्रदेष के 13 जिलों को शेष किसानों के पंजीयन के लिये विषेष अनुमति प्रदान की गई है जिसमें मंडला जिले के 12 केन्द्रों के 1239 किसान शेष हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि पंजीयन से छूटे किसानों में आ.जा.से.सह.समिति नारायणगंज के अंतर्गत 5, आ.जा.से.सह.समिति खलौड़ी के अंतर्गत 650, आ.जा.से.सह.समिति अंजनिया के अंतर्गत 20, आ.जा.से.सह.समिति ककैया के अंतर्गत 10, आ.जा.से.सह.समिति मोहगांव के अंतर्गत 20, आ.जा.से.सह.समिति मुनू के अंतर्गत 30, आ.जा.से.सह.समिति घुघरी के अंतर्गत 10, आ.जा.से.सह.समिति दानीटोला के अंतर्गत 450, आ.जा.से.सह.समिति चाबी के अंतर्गत 25, आ.जा.से.सह.समिति सिंगारपुर के अंतर्गत 5, विपणन सहकारी समिति नैनपुर के अंतर्गत 4 तथा विपणन सहकारी समिति बिछिया के अंतर्गत 10 किसान शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment