रेवांचल टाइम्स - नवरात्रों में नगर से लेकर गाँव गाँव तक माता रानी विराजित की गई है इस समय पूरा देश माता रानी के जयकारों से गुज रहा है वही दिनांक - 10 / 10 / 2021 दिवस रविवार 'पवित्र अश्विन मास की शारदीय नवरात्रि का चतुर्थ और पंचम दिवस एक साथ आज मनाया जाएगा ।तिथियों की घट बढ़ के कारण दोनों ही तिथियां चतुर्थी और पंचमी एक साथ पड़ रही हैं |आज पंचम दिवस माता स्कंदमाता की पूजा होती है यह वही माता है जो षडानन की माता कही जाती हैं ।
गांव से लेकर शहर तक जहां भी देखिए माता रानी का दरबार रोशनी और साज-सज्जा से जगमग दिखाई पड़ता है |इसी परिपेक्ष में सारसडोली रोड स्थित माता काली का दरबार भी अलौकिक है |यहां पर स्थाई प्रतिमा विराजमान हैं 'चैत्र की नवरात्रि में यहां ज्योति कलश विशेष दिखाई देती हैं |बस स्टैंड स्थित माता के दरबार की शोभा देखते बनती है |ग्राम के बीचो बीच स्थित माता खेरमाई मंदिर में भी स्थाई प्रतिमा विराजित हैं |बड़ चौराहा और बाजार मोहल्ला आमा टोला में भी माता दुर्गा की प्रतिमा विराजित हैं ।राजीव चौक खुर्सीपार मैं महाकाली की प्रतिमा विराजित हैं |
No comments:
Post a Comment