अप.क्र.-317/2021 धारा 302, 120 बी, 34 ताहि
1.कृष्ण कुमार पिता बसोरी लाल गुमास्ता उम्र 30 साल सा. पिण्डरई हाल ग्राम टिकरिया ।
2.दीपक पिता अतर लाल उइके उम्र 19 साल सा. टिकरिया चौकी पिण्डरई
3. मनोज उर्फ सुन्हेर पिता जीवनलाल कुर्वेती उम्र 20 साल सा. अंडीया थाना नैनपुर
जप्त सामग्री– घटना मे प्रयुक्त तलवार, लोहे की छूरी, लकड़ी का डंडा, मो0 साय0 व मोबाईल
घटना का विवरण- चौकी पिण्डरई थाना नैनपुर के अंतर्गत ग्राम पिण्डरई विद्यानगर निवासी संजय सोलंकी की अज्ञात आरोपियों व्दारा धारदार हथियार से हत्या करने के उद्देश्य से हमला किया गया जिससे संजय सोलंकी घायल हो गया जिसे परिजनों व्दारा अस्पताल नैनपुर में उपचार हेतु लाने से दौरान रास्ते में मृत्यु हो गयी मामले में थाना नैनपुर में अप. क्र. 317/21 धारा 302 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मंडला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर एवं थाना प्रभारी नैनपुर के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी पिण्डरई उनि. एस.एस. रामटेकर के नेतृत्व में टीम गठीत की गई गठित टीम व्दारा सघनता से अज्ञात आरोपियों के संबंध में पिण्डरई एवं आसपास के लोगों से सुक्ष्मता से पूछताछ की गयी जिसमें पड़ोसी कृष्णकुमार गुमास्ता पर संदेह जाहिर किया गया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसके व्दारा बताया गया कि मेरी आपसी रंजिश, जादुटोला का संदेह होने से मृतक संजय सोलंकी की विरूध्द षड़यंत्र रचकर अपने दो अन्य साथियों दीपक उइके व मनोज कुर्वेती के साथ मिलकर धारदार हथियार तलवार, लोहे की छूरी व लाठी से हमला कर हथियार को झाड़ी में फैंक कर मोटर सायकिल से भागना बताया जो प्रकऱण में दो अन्य दो आरोपी दीपक उइके व मनोज कुर्वेती की तलाश कर ग्राम टिकरिया से गिरफ्तार किया गया तीनों आरोपिगणों से घटना को अंजाम देने हेतु प्रयुक्त हथियार, मोटर सायकिल व मोबाईल समक्ष गवाहानों के जप्त किया गया मामले में विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 120 बी, 34 भादवि का ईजाफा किया गया मामले के तीनों आरोपिगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है ।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि. एस.एस. रामटेकर, सउनि. गणेश चौधरी, सउनि. किशोर माने, प्रआर. सेवचरण नरेती, आर. विशाल, आर. कंकुल नगपुरे, आर. भूपेन्द्र बिसेन, आऱ. सुंदर तेकाम, सुधीर कुशराम, प्रकाश ताण्डे, भागचांद मर्सकोले एवं चौकी हिरदेनगर से चालक प्रआर. जितेन्द्र मर्सकोले, आर. विवेक दुबे एवं थाना नैनपुर से आर. शिवराम, आर. कुँवर मसराम एवं सायबर सेल मण्डला से सुरेश भटेरे शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment