BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जहरीली कोल्ड ड्रिंक पीने से 18 बच्चों की तबीयत बिगड़ी , 8 की हालत गंभीर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 2, 2021

जहरीली कोल्ड ड्रिंक पीने से 18 बच्चों की तबीयत बिगड़ी , 8 की हालत गंभीर



यूपी के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां गर्मी से राहत पाने के लिए पी जाने वाली कोल्ड ड्रिंक ही जहरीली हो गई। कोल्ड ड्रिंक पीने से 18 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए। देखते ही देखते बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना क्षेत्र में फैली तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी बच्चों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जिसमें से आठ बच्चों की हालत गंभीर होते देख उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम कुंडा फाटक स्थित रेलवे लाइन के बराबर में दो व्यक्ति आए और यहां रह रहे लोगों के बच्चों को कोल्ड ड्रिंक देकर चले गए। बच्चों ने जैसे ही कोल्ड ड्रिंक पी तो वह बेहोशी की हालत में आ गए, जिससे परिवार वाले चिंतित हो गए। घटना की सूचना तुरंत गांव में फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोश बच्चों को उपचार के लिए टेम्पो से जिला अस्पताल भेजा। वहीं टेम्पो चालक किराया न मिलने के कारण उनको वापस कुंडा फाटक छोड़ आया। उसके बाद एंबुलेंस से उनको जिला अस्प्ताल भेजा गया। वहीं छात्र नेता राहुल और प्रदीप कसाना का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधयां बढ़ती जा रही हैं, जिस पर पुलिस प्रशासन अंकुश लगाने में विफल है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक पीने से बच्चों के बीमार होने की सूचना है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर नजर रखे हुए हैं।


No comments:

Post a Comment