BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उत्तम लाल मरावी जी की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 20, 2021

उत्तम लाल मरावी जी की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन





रेवांचल टाइम्स - नर सेवा ही नारायण सेवा है इस कथन को सार्थक कर रहे बिछिया के रहने वाले डॉक्टर विजय आनंद मरावी जो कि वर्तमान में जबलपुर मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट के पद पर पदस्थ हैं । 


डॉ. मरावी के द्वारा बिछिया क्षेत्र में पिछले कई वर्षो से स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है । और दिनांक 20 अक्टूबर को भी एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जबलपुर से देवजी नेत्रालय डॉ पवन स्थापक की टीम द्वारा आँखों से संबंधित बीमारी का परीक्षण किया गया और मोतियाबिंद वाले मरीजों हेतु निःशुल्क वाहन की व्यवस्था करवाकर जबलपुर में इलाज हेतु भेजा गया जहां पर मरीजों को नेत्र उपचार, भोजन और रुकने की भी निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी । नेत्र परीक्षण की टीम में डॉ आदेश देशपांडे जिनका सराहनीय सहयोग मिला ।


इसके अलावा जबलपुर से आए एम. डी मेडिसिन डॉक्टर हेमन्त तिलगाम, डॉ. प्रेम धुर्वे , डॉ देवेन्द्र बघेल के द्वारा अन्य बीमारियों वाले मरीजों का परीक्षण कर उचित मार्गदर्शन दिया गया ।


डॉ. मरावी ने बताया कि भविष्य में हम लगातार ऐसे निःशुल्क शिविरों के आयोजन हेतु तैयारियां कर रहे हैं और इससे अच्छा सेवा का कार्य कोई नहीं है । हम आगे और भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को प्रदान करने का प्रयास करेंगे । 


शिविर के आयोजन में बिछिया BMO डी.के. ताकसांडे का सहयोग और मार्गदर्शन सहित

बिछिया स्थित ताज केमिस्ट संचालक शाहिद मंसूरी, वैष्णो मेडिकल स्टोर संचालक संजय दीक्षित, आदित्य फार्मेसी संचालक सुमित रजक द्वारा निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाई गई और शिविर के सफलता पूर्वक आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र रावत, चंदू झरिया, मनीष अग्रवाल,रमेश यादव,पत्रकार शोभित रावत,प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद प्रदीप झरिया, पार्षद विवेक पाण्डेय, सीमांत भट्ट, राजेश उइके, पीताम्बर ठाकुर, माहू परते, विष्णु एवं अन्य स्थानीय जनो का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ ।

No comments:

Post a Comment