रेवांचल टाइम्स -मंडला- मंडला जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रागिनी परते के नेतृत्व और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष परिवार परामर्श केंद्र व समाजसेवी श्रीमती राधा गुप्ता की अगुवाई में महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में हत्या हुए नव युवक अभिषेक ज्योतिषी के परिजनों से मिलकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया एवं विश्वास दिलाया की महिला कांग्रेस हर समय उनके साथ है और हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सिटी कोतवाली मंडला में टीआई नीलेश दोहरे, एसडीओपी अश्विनी कुमार , डीएसपी आजक्स रोहित कटरे से मुलाकात कर शहर में फैल रहे सामाजिक कुरीतियों एवं जघन्य अपराध जो कि हत्या को भी अंजाम दे रहे हैं इन पर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद हो एवं कठोर से कठोर दंडात्मक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए निष्पक्ष जांच की मांग जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने की वहीं सिटी कोतवाली प्रभारी नीलेश दोहरे ने प्रशासन के साथ महिला कांग्रेस मिलकर के समाज में व्याप्त बुराइयों के लिए कदम से कदम मिलाकर साथ काम करने का भी संकल्प लिया महिला ऊर्जा डेस्क प्रभारी मधु मरावी से भी वार्तालाप कर ग्रामीण क्षेत्रों से से आवागमन कर रही युवा विद्यार्थियों एवं शहर में रह रहे रेसीडेंशियल विद्यार्थियों के लिए पर भी नजर रखी जाए जिस तरह से सामाजिक कुरीतियों फैल रही हैं अमन और शांति छीन रहा है इसमें प्रशासनिक सहयोग और सामाजिक सहयोग सर्वोपरि है। इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश शासन भोपाल और गृह मंत्री गृह मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन भोपाल को सिटी कोतवाली थाने के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति रागनी परते, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति राधा गुप्ता, महिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष व जनपद सदस्य रेखा परते ,महामंत्री व जनपद सदस्य अनीता चंदेल, महिला नगर उपाध्यक्ष तंजिला अल्वी , आशा मर्शकोले ,वार्ड अध्यक्ष निशा पाली ,सरिता उसराठे , मंजुलता यादव संगठन अध्यक्ष स्व सहायता समूह रसैयादोना ,सीमा बैरागी सहित समस्त महिला कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
Tuesday, October 26, 2021
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च अपरिहार्य कारणों से स्थगित
महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च अपरिहार्य कारणों से स्थगित
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment