BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दशहरा पर्व पर हिंदू सेवा परिषद् के द्वारा निवास के ग्राम पिपरिया में शस्तपूजन का आयोजन किया गया है. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 15, 2021

दशहरा पर्व पर हिंदू सेवा परिषद् के द्वारा निवास के ग्राम पिपरिया में शस्तपूजन का आयोजन किया गया है.



 

रेवांचल टाइम्स  - कार्यक्रम की शुरु में श्रीराम एवं शस्त्रों के पूजन के साथ किया गया और इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों के द्वारा संबोधित किया गया. हिंदू सेवा परिषद् प्रदेशाध्यक्ष अतुल जेसवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें शस्त्रों के माध्यम से ही अपने भीतर के शौर्य को जगाना होगा तब ही हिंदू धर्म सुरक्षित रह सकता है. काश्मीर 1990 में भी सुरक्षित नहीं था और वर्तमान में भी बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है.जिलाध्यक्ष डॉ.संतोष कछवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शस्त्रपूजन की यह परंपरा सनातन काल से चली आ रही है भगवान श्री राम ने भी लंका पर विजय प्राप्त करने के पूर्व इसी तरह शस्त्रपूजन किया था.

प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व शांति हेतु भारत को विश्व गुरु बनाना होता जिसके लिये हिंदुत्व को बचाये रखना होगा. भारतीय सेना के पूर्व सैनिक नंदकिशोर रजक ने कहा कि बच्चों को ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार के स्थान पर मंगल भवन अमंगल हारी सिखाते हुए धार्मिक ज्ञान दिया जाना चाहिए.ताकि ये बड़े होकर देश के काम आ सके.प्रशांत सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिये ताकि युवाओं में शक्ति का संचय होता रहे जो आगे चलकर देश और धर्म के काम आयेगी. मंच का संचालन हिंदू सेवा परिषद् के वरिष्ठ सदस्य रोहित चौकसे ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने कोरोना  की वैक्सीन लगवाने एवं लोगों को प्रेरित करने का संकल्प दिलाया.आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष डॉ.संतोष कछवाहा ने किया. उपरोक्त कार्यक्रम में प्रशांत सोनी, आनंद मरावी, विपिन धनगर, अनिल कछवाहा, दिनेश बर्मन,संचित जायसवाल, अभिषेक ठाकुर, राहुल, पप्पू, अंकित, संतोष, रामकरन,सचिन,सत्यम, राजा, कार्तिक, अंकित, सौरभ, कमलेश, मुनेश, रतन सहित बड़ी संख्या में हिंदू सेवा परिषद सदस्य व नागरिक उपस्थित रहे.

No comments:

Post a Comment