BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 7 महिलाओं और 4 बच्चों की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 15, 2021

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 7 महिलाओं और 4 बच्चों की मौत



झांसी के चिरगांव थाना अंतर्गत पिरोना गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली के खदान में पलटने की खबर आ रही है। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें कई बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्राली में 30 से 32 लोग सवार थे। वहीं इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, ये ट्रैक्टर पंडोखर से चिरगांव आ रहा था, इसी दौरान जानवर के सामने आने से ये हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग पंडोखर से झांसी के चिरगांव की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में अचानक इतना भयानक हादसा हो गया। सूचना म‍िलते ही पुलिस टीम की ओर से तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लएि मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में मरने वालों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुल‍िस ने बताया है क‍ि मौके पर यातायात सामान्य कर द‍िया गया है।

No comments:

Post a Comment