रेवांचल टाइम्स --- थाना प्रभारी विजय पाटले एवं ग्राम के प्रबुद्धजनों की उस्थिति में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आम सहमति से नवरात्र पर्व कोविड 19 की तय गाइडलाइन के मद्देनजर दुर्गा पंडालों में फेस मास्क सेनेटाइजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करने के साथ असामाजिक तत्वों से सख्ती बरतने साउंड सिस्टम का उपयोग तय समय सीमा में करने तथा दुर्गा पंडालो में अन्य कार्यक्रमों का आयोजन रात्रि में निर्धारित समय सीमा करने एवं दशहरा चल समारोह में भी शासन द्वारा जारी कोविड 19 गाइडलाइन का पालन करते हुए संपन्न कराने का निर्णय लिया गया इस अवसर पर ए एस आई अशोक तिवारी तथा ग्राम के मनोहर ठाकुर ,राजकुमार साहू ,राजेन्द्र तंतवाय , विक्की खान ,नारायण चौबे ,अनुराग गुप्ता , राहुल साहू,संजय साहू ,सहित दुर्गा समितियों के सदस्य मौजूद रहे ।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ
No comments:
Post a Comment