BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
साहू समाज पर हो रहे अत्याचार के संबंध में सरकार की तानाशाही रवैया के चलते... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 21, 2021

साहू समाज पर हो रहे अत्याचार के संबंध में सरकार की तानाशाही रवैया के चलते...



रेवांचल टाईम्स - आज दिनांक 20 अक्टूबर 2021 को एक प्रतिनिधि मंडल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के सलाहकार साहू  पुरषोत्तम गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदेश में साहू समाज पर हो रहे अत्याचार के संबंध में सरकार की तानाशाही रवैया बाबत मिला । पन्ना जिले में मोहन साहू के परिवार को वहां के दबंग लोगों ने एवं विधायक ने मिलकर गांव छोड़ने का फरमान जारी कर दिया है । मोहन साहू के ऊपर छुआछूत का आरोप लगाकर उससे गांव में सभी बर्तनों को साफ करवाया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष श्री कमलनाथ से मांग की है फिर उसमें प्रशासनिक एव विधानसभा स्तर पर कार्रवाई करवाये। छुआछूत के  मामले में रोक लगाने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने का कमलनाथ जी ने वचन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में जिला साहू समाज के सचिव श्री सुरेंद्र साहू पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता सुरेश साहू  मुस्लिम समाज के रहनुमा जनाब शाहिद मियां अरवेज खान सैयद कलाम अयूब नदवी संविधान बचाओ मंच के अमित बनसोर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष किशोरी लाल कुशवाह राधा कृष्ण साहू समाज समिति के महामंत्री संजय साहू पूर्व युवक कांग्रेस के संजीव साहू गुड्डू भाई समाजसेवी अमीन खान । साहू परिवार को जान का भी खतरा है। जिला साहू समाज के वरिष्ठ नेता कैलाश नाथ साहू भी उस मौके पर उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment