रेवांचल टाइम्स - मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त कर दिये है।
जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिए कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा रिटर्निंग आफिसर रहेंगें और बालाघाट के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री के सी बोपचे व डिप्टी कलेक्टर सुश्री आयुषी जैन जिला स्तरीय सहायक रिटर्निंग आफिसर रहेंगें। तहसीलदार रामबाबू देवांगन देवांगन, कुमारी शोभना ठाकुर, आर पी मार्को, राजेन्द्र टेकाम, श्री शैलेन्द्र कुमार राय, इन्द्रसेन तुमराली, सतीश चौधरी, श्रीमती ज्योति ठाकुर, श्रीमती देवंती परते एवं नीतिन चौधरी विकासखंड स्तरीय सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किये गये है।
ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए बालाघाट विकासखंड में तहसीलदार रामबाबू देवांगन को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार सुश्री आकांक्षा चौरसिया, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उपयंत्री नागेन्द्र धुर्वे, कृषि विस्तार अधिकारी बसंत ढोके, सिंचाई विभाग के उपयंत्री विनोद कुरील, राजेश धुर्वे, जितेन्द्र धुर्वे, सहायक विकास विस्तार अधिकारी बी एस ठाकुर, एस के ढोढरे, लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री प्रवीण कुमार, ए के मेश्राम, वाय आर पटले, मानचित्रकार एस आर डहाटे, सहायक मानचित्रकार श्री प्रदीप इंदुरकर, एस के आडवानी, विकास विस्तार अधिकारी डी पी मिश्रा एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एमपी बारेकर व ज्ञानेन्द्र डोंगरे को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।
किरनापुर विकासखंड में ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रभारी तहसीलदार कुमारी शोभना ठाकुर को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। खंड पंचायत अधिकारी सी एल बिसेन, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आर के बिसेन,, उप यंत्री के के मोहतुरे, बीआरसी राजेन्द्र श्रीवास्तव, बीएसी अरूण पाराशर, उपयंत्री डीटी झोड़े, श्री राजपाल ताराम, दीपक रामटेके व श्री राजेन्द्र डहेरिया को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार लांजी विकासखंड में ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए तहसीलदार आर के मार्को को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत लांजी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रंजीत ताराम, नायब तहसीलदार सुश्री सारिका परस्ते, प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी वेनेश्वर बिसेन, खंड शिक्षा अधिकारी बी आर गुरदे, सहायक यंत्री टी पी परते, जनपद पंचायत के मोहित शर्मा, उपयंत्री कैलाश कछवाहा, नितीन शुक्ला, आशिष सहारे, विजय बंजारी, लकेश माहुले, श्रीमती नीलिमा मिरिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विरेन्द्र ककोड़िया एवं महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती पदमावती परते को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।
वारासिवनी विकासखंड में ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए तहसीलदार राजेन्द्र तेकाम को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार सुश्री प्रतिभा पटेल, सिंचाई विभाग के अनुविभागीय अधिकारी विनय धुर्वे, महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी पीयूष बोपचे, लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री श्री वाय पी सनोडिया, सिंचाई विभाग के उपयंत्री अमन टेंभरे, ए के मेश्राम, राजेन्द्र धुर्वे, कोमल गजभिये, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री एनएम बावनकर, लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री श्री राकेश कुमरे, पशु चिकित्सक डॉ एन डी पुरी, जनपद पंचायत के उपयंत्री गजेन्द्र कठाने एव राजेश मेश्राम को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।
कटंगी विकासखंड में ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार राय को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार भगवानसिंह कुंभरे, श्रीमती रश्मि चौधरी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एस सी डहरवाल, पशु चिकित्सक डॉ देवरत डहेरिया, कटंगी कालेज के प्राचार्य अनिल शेंडे, जनपद पंचायत के हितेश पिपलेवार, राजीव सागर परियोजना के कार्यपालन यंत्री आर एस वर्मा, सहायक यंत्री आर के दमाहे, ब्लाक समन्वयक ओमप्रकाश पटले, अति. कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद कुमार वट्टी, मनरेगा के उपयंत्री श्री विनय पंचेश्वर, उपयंत्री दिगम्बर सिंह, चन्द्रशेखर रहांगडाले, योगेन्द्र ब्रम्हे, चैनलाल बोपचे, राकेश मर्सकोले, योगेन्द्र संत, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र रानाडे, बीआरसी दर्पण गौतम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री विनोद कुंभरे को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।
खैरलांजी विकासखंड में ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रभारी तहसीलदार इन्द्रसेन तुमराली को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार उमराज वारले, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती श्रुति चौधरी, खंड पंचायत अधिकारी के के पुसाम, सहायक यंत्री श्री ईशुलाल वासनिक, उपयंत्री ईरफान कुरैशी, नरेश सिवनकर, श्रीमती नाजनीन खान, प्रवीण मेश्राम, ज्ञानप्रकाश सुल्के एवं श्री विजय सूर्यवंशी को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।
लालबर्रा विकासखंड में ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रभारी तहसीलदार सतीश चौधरी को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। खंड पंचायत अधिकारी मुन्नालाल उईके, उपयंत्री श्रीमती लालिमा गौतम, श्रीमती भावना धुवारे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राजकुमार ककोड़िया, अरविंद डहाके, उपयंत्री सुनील पटले, श्रीमती चित्ररेखा तरवरे, जनपद पंचायत के आकाश बोकड़े, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी डी के नंदागौली, जनपद पंचायत के अतिरिक्त् कार्यक्रम अधिकारी मुकेश खंडेकर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री ललित कुमार निगम, महिला बसाल विकास की पर्यवेक्षक श्रीमती यशोदा भगत, श्रीमती सुनीता ठाकरे, श्रीमती गीता पटले, श्रीमती यशोदा उईके, पंचायत समन्वय अधिकारी खिलेन्द्र सोनवंशी, श्री रूपेश गौरे एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्रीमती कल्पना निकोसे को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।
बैहर विकासखंड में ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए तहसीलदार श्रीमती ज्योति ठाकुर को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार सुश्री केशर बनपेला, दिग्विजय सिंह परस्ते, खंड पंचायत अधिकारी श्री योगेन्द्र सोनेकर, सहायक यंत्री श्री वेंकटेश कौशिक वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एस के शर्मा, उपयंत्री पुरूषोत्तम उईके, अनिल बागड़े, चन्द्रशेखर निषाद, जावेद खान, जितेन्द्र भाकरे, जुबेर कुरैशी, खेमराज पवार, विकास विस्तार अधिकारी राजेन्द्र तिलगाम, बीआरसी कुलदीप कटरे को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।
बिरसा विकासखंड में ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए तहसीलदार श्रीमती देवंती परते को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार सुश्री दीक्षा वासनिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजित बर्वा, खंड पंचायत अधिकारी डीलन सिंह परते, सहायक यंत्री के एल सदाफल, उपयंत्री गार्गीशंकर पारधी, संजय रोडगे, हेमंत कुमार बिसेन, नरेन्द्र परते, टकेश्वर सौलाखे, रविशंकर मेश्राम एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारी चंदनलाल डहरवाल को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।
परसवाड़ा विकासखंड में ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए तहसीलदार नीतिन चौधरी को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। सहायक यंत्री के एल बुर्डे, पशु चिकित्सक विजय मानेश्वर, कृषि विस्तार अधिकारी मेघदूत परते, बीआरसी हितेन्द्र कुमार बघेल, उपयंत्री अविनाश होल्कर, राजेन्द्र मुड़िया, सुनील गनवीर, राजकुमार अहिरवार, अतिक खान एवं कृष्ण कुमार पंद्रे को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे
No comments:
Post a Comment