BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शाहरुख के बेटे आर्यन को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 8, 2021

शाहरुख के बेटे आर्यन को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका



मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को शुक्रवार को झटका लगा है। कोर्ट ने आर्यन की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस अदालत के समक्ष आवेदन विचारणीय नहीं है। इसलिए अंतरिम जमानत याचिका खारिज की जा रही है।खबरों के अनुसार, मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज जमानत नहीं दी गई। अब उनके वकील को जमानत के लिए सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा। इसके साथ ही कोर्ट ने दो अन्य आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है।

एएसजी सिंह ने आरोपियों को को जमानत नहीं दिए जाने की अपनी दलील में कहा कि जमानत मिलने के बाद आरोपी सबूतों और गवाहों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। इन आरोपियों के कनेक्शन काफी गहरे हैं, इनके बयान और निशानदेही पर एनसीबी ने ऑर्गनाइजर और ड्रग सप्‍लायर को पकड़ा है।

आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने अदालत में कहा कि मजिस्ट्रेट कोर्ट के पास जमानत देने का अधिकार है। मानशिंदे ने कहा कि यदि अदालत के पास रिमांड देने का अधिकार है तो जमानत देने का अधिकार भी कोर्ट की शक्तियों में निहित है।

आर्यन खान सहित सभी 8 आरोपियों को एनसीबी दफ़्तर से निकाला गया। सभी को जेल ले जाया जा रहा है। पहले मेडिकल कराया जाएगा, फिर युवकों को आर्थर रोड जेल और युवतियों को भायखला जेल ले जाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment