BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शिविर पर सम्मानित हुई इनर वॉईस सोसायटी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 8, 2021

शिविर पर सम्मानित हुई इनर वॉईस सोसायटी...


रेवांचल टाईम्स - जिले में दिनांक 2 एव 3 अक्टूबर को सिकलसेल व कैंसर शिविर योगीराज अस्पताल में आयोजित हुई। जिसमें शहर के अलावा दूर गॉंव,जिले,संभाग से मरीज आये। इस शिविर पर पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए योगीराज हॉस्पिटल के प्रबंधक , निवास विधायक के द्वारा "इनर वॉईस सोसायटी" और "सिकलसेल एनीमिया होप टीम" को सम्मानित किया गया।

'


सिकलसेल एनीमिया होप टीम ' की प्रमुख श्यामलता झारिया के मार्गदर्शन पर टीम के सदस्य दोनों दिन सुबह से देर रात तक सभी मरीजों की सहायता करते दिखे। हेल्प डेस्क,रजिस्ट्रेशन, लेब सभी जगह सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्य के लिए सम्मानित कर टीम की सराहना की गई। टीम के सहसंस्थापक व उपाध्यक्ष ललित कुशराम ने इस कार्य के लिए सभी टीम की तारीफ कर उत्साहवर्धन के लिए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment