BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह एवं जन जागरण रेली का नेशनल पार्क कान्हा में हुआ समापन.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 8, 2021

वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह एवं जन जागरण रेली का नेशनल पार्क कान्हा में हुआ समापन..


रेवांचल टाईम्स - कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला के अंतर्गत दिनांक 1 से 7 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह मनाया गया आजादी के 17 वर्ष पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत " इंडिया फॉर टाइगर्स - ए रैली ऑन व्हील्स " के समापन समारोह का कार्यक्रम 7 अक्टूबर को ग्राम खटिया स्थित ईको सेंटर परिसर मैं किया गया, बाघ संरक्षण और ईको संरक्षण के उद्देश्य से जन सामान्य को अवगत कराना आज के परिवेश में जरूरी है नही तो समूची मानव जाति खतरे में पड़ जायेगी हमारी नियामक संस्था एन टी सी ए के द्वारा इंडिया फॉर टारगेट रैली ओन व्हीलस के माध्यम से 51 टाइगर रिजर्व में रैली का आयोजन किया गया था, जो कि मध्य प्रदेश के बांधव गढ़ पार्क से एक अक्टूबर को रैली निकली गई थी जो मध्य प्रदेश के पांच टाइगर रिजर्व जिसमें  पन्ना पार्क,पेंच पार्क,संजय पार्क,सतपुड़ा पार्क होते हुए पांच अक्टूबर को कान्हा नेशनल पार्क पहुंचे थे , इसका समापन समारोह कार्यक्रम कान्हा नेशनल पार्क के ईको सेंटर मैं हुआ, भारत सरकार द्वारा आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत अन्य कार्यक्रम के आयोजन भी हुए, जिनका समापन समारोह मैं वाल पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,

एक से सात अक्टूबर तक वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह एवं प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चो को पुरस्कार वितरण किए गए , कान्हा प्रबंधन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को वन तथा वन्यजीवों के संरक्षण के लिए जन जागरूकता की बात कही। इस कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चों  द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें स्पीच कर नाट्य रूपांतरण , अहीर नृत्य, बैगा नृत्य ,  कर सुंदर प्रस्तुति की गई , 


 कान्हा नेशनल पार्क के समापन समारोह कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती मरावी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा , फील्ड डारेक्टर एस के सिंह , एन टी सी ए सदस्य एस पी यादव, डीएफओ श्री त्रिपाठी, प्रशिक्षु आई एफ एस श्री यादव  एवं अन्य अधिकारियों और छात्र-छात्राओं अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिक अतिथि मौजूद रहे।

रेवांचल टाइम्स से प्रदीप दुबे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment