रेवांचल टाईम्स - मोहगाँव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कौआडोंगरी के पोषक ग्राम सकरी में आज रविवार 3 अक्टूबर के सुबह लगभग 8 बजे एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सकरी निवासी चरन सिंह भवेदी पिता मिश्री लाल भवेदी उम्र 38 वर्ष ने जंगल किनारे खेत में लगा एक कंजी वृक्ष में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मृतक के छोटे भाई मनीष ने मवेशियों के लिए अपने खेत के पास पैरा लेने गया तो वहाँ पर कंजी के वृक्ष पर बड़े भाई चरन सिंह का लाश लटका हुआ देखा। तो तत्काल उन्होंने परिवार जनों को जानकारी दी। लोगों का कहना है कि मृतक सुबह इधर उधर घूमता रहा और कब जाकर वृक्ष पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिवार जनों के द्वारा मोहगाँव थाने में घटना की रिपोर्ट की गई। पुलिस प्रशासन घटना स्थल में पहुँच कर पंचनामा कार्यवाही कर लाश को वृक्ष से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहगाँव ले जाया गया। जहाँ पर पोस्टमार्टम पश्चात लाश को परिवार जनों को सौंप दिया गया। वही उसकी पत्नी नें पति की इस प्रकार की घटना को देखते हुए बेहोश हो गई, बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय मंडला रिफर की गई है। बताया गया है कि मृतक के दो बच्चे हैं एक 16 वर्ष की और एक 12 वर्ष की है। ग्राम सकरी निवासी मिश्री लाल भवेदी के तीन लडके है तीनों में से सबसे बडा लडका फाँसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया। मोहगाँव पुलिस प्रशासन पंचनामा कार्यवाही कर घटना को जाँच में ले लिया है।
Sunday, October 3, 2021
ग्राम सकरी में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment