रेवांचल टाईम्स - ओबीसी महासभा बालाघाट ने निकाली हल्ला बोल रैली,किया चक्काजाम सरकार को 7 दिन का दिया अल्टीमेटम,नही तो करेंगे पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के आवास का घेराव-सौरभ लोधी बालाघाट जिले के ओबीसी नेता एवम ओबीसी महासभा जिलाध्यक्ष सौरभ लोधी जी के नेतृत्व में ओबीसी महासभा के छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा नगपुरे जी एवम अन्य साथियो के सयुंक्त प्रयास से आज बालाघाट जिला मुख्यालय में ओबीसी वर्ग के बच्चो को शीघ्र छात्रवृत्ति प्रदान करने,सभी संकायों में सीट वृद्धि करने,मेडिकल कॉलेज की स्थापना,शिक्षक भर्ती शीघ्र करने,ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण लागू करने सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकाली गई साथ ही अंबेडकर चौक में सांकेतिक चक्काजाम कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर 7 दिवस की मोहलत दी गई अगर 7 दिवस में मांगो पर विचार नही किया जाता है पुनः ओबीसी महासभा आंदोलन करेगी ।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment