रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकास खण्ड मवई घुटास सहित क्षेत्र का माहौल दिनों दिन बिगड़ता जा रहा है, पर जिम्मेदार मौन..
नगर में सट्टा खेलने खिलाने वालों से आमजन परेशान, अवैध कारोबार को रोकने के लिए, नगरवासी पुलिस प्रशासन से लगा रहे उम्मीद
मवई, घुटास नगर सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में सट्टा के अवैध कारोबार ने अपने पैर पसारे हुए हैं आम जीवन अवैध कारोबारियों की वजह से संकट में आता दिख रहा है नगर में खुलेआम सट्टा का खेल चल रहा है। सुबह से लेकर शाम होते ही सट्टा लगना शुरू हो जाता है और देर रात तक चलता रहता है। खुलेआम चल रहे इस कारोबार पर न तो पुलिस की नजर है और ना ही पुलिस इस पर लगाम कसने का प्रयास कर रही हैं। या कहे कि सटोरिया खाई बाज ने पुलिस प्रशासन को गाँधी जी के तीन बंदर बनने के लिए गांधी छाप की पट्टी बांध दी हो शायद यही वजह है कि यह का घुटास निवासी ने घुटास में अपनी पूरी पैठ बनकर अब मवई नगर और आसपास के कस्बों में अपनी अबैध कारोबार बढ़ाने और इस कारोबार की जड़ मजबूत करने पूरी तैयारी कर ली और शुरआत भी कर दी है और सट्टा जैसा अबैध कारोबार लगातार बड़ी ही तेजी से गाँव गाँव कस्बा कस्बा में अपने पैर तेजी से पसरता नजर आ रहा है। और पुलिस विभाग में बैठे जिम्मदारों ने कसम खा रखी है कि हमे वही देखना है जो खाई बाज सटोरिया दिखायेगा और इस अवैध कारोबारियों को वैध कारोबार समझ लिया है शायद यही कारण है कि इस कारोबारियो के मन में पुलिस प्रशासन का जरा भी डर जरा नहीं झलकता नजर आता है।
वही सट्टा अवैध कारोबारियों से धीरे धीरे गरीब और गरीब हो रहा है और खाई बाज सटोरिया और संरक्षण देने वाले जनप्रतिनिधि और विभाग भी हप्ता महीना लेकर आनंदित महशुस कर रहे और बेचारे गरीब के के अस्सी के चक्कर में आज अपनी मेहनत मजदूरी से कमाई को लगा कर कंगाल हो रहे है पर जिम्मदारों को उनसे की लेना देना उन्हें तो बस ऊपर से मिलने वाली गाढ़ी कमाई से मतलब है वही अब लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है इस बात को लेकर नगरवासियों में पुलिस के प्रति भारी रोष बढ़ता जा रहा है। दरअसल, नगर में पर्ची एवं मोबाइल में व्हाट्सएप के सहारे व ताश के पत्ते के सहारे जुआ सट्टे का खेल कुछ जगह पर लंबे समय से चल रहा है। और सट्टे के इस बाजार में जाने वाला हर व्यक्ति अपनी जेब ढीली कर रहा है। दिनों दिन बढ़ते इस कारोबार में सट्टा संचालक मोटी रकम हासिल कर रहे हैं, जिन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। बढ़ते सट्टे व जुए के कारोबार के चलते आस पास के लोग काफी परेशान हैं। नगर के हर गली मोहल्ले में जुआ सट्टा का कारोबार चरम पर है मवई पुलिस प्रशासन के सक्रिय ना होने की वजह से निरंतर अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हो रहे। अब देखना है कि इस खबर लगने के बाद सट्टा के इस अबैध कारोबार पर कुछ अंकुश लगता है या फिर खाई बाज को केवल सूचना या समझाई देकर या फिर छोटी मोटी कार्यवाही कर विभाग अपना पलड़ा झाड़ता है या फिर जनहित को ध्यान में रखते हुए पूर्ण अंकुश लगते है यह देखना बाकी है।

No comments:
Post a Comment