BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, जानें आज कितने बढ़े दाम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 14, 2021

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, जानें आज कितने बढ़े दाम



Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीज़ल ने आज फिर झटका दिया है. पेट्रोल डीजल पर एक बार फिर महंगाई बढ़ी है. दामों में आज फिर बढ़ोतरी हुई है. आज पेट्रोल पर 35 पैसे और डीजल पर भी 35 पैसे बढ़ोतरी हुई है. आज हुई बढ़ोतरी के चलते दिल्ली में पेट्रोल 104.79 रुपए प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल 93.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

बता दें कि अक्टूबर के इस महीने में पेट्रोल पर 2.80 रुपए और डीजल पर 3.30 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. मुंबई में पेट्रोल 110.75 पर पहुँच गया है. जबकि डीजल 101.40 हो गया है. वहीं, भोपाल में पेट्रोल 113.37 रुपए और डीजल 102.66 हो गया है. कोलकाता में पेट्रोल में 105.43 रुपए और डीजल 96. 63 रुपए हो गया है. चेन्नई में पेट्रोल में 102.10 और डीजल 97.93 रुपए हो गया है.

बता दें कि पेट्रोल डीजल में लगातार वृद्धि हो रही है. गैस और अन्य तरह का ईंधन भी लगातार महंगा हो रहा है. महंगाई का आम आदमी पर काफी असर हो रहा है.

No comments:

Post a Comment