BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोदो कुटकी तिहार में आजीविका मिशन के समूह की दीदियों के व्यजंनों और हस्तशिल्प के बने सामान की रही धूम... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 12, 2021

कोदो कुटकी तिहार में आजीविका मिशन के समूह की दीदियों के व्यजंनों और हस्तशिल्प के बने सामान की रही धूम...



.रेवांचल टाईम्स - जिला मुख्यालय मंडला से 70 किलोमीटर दूर मोचा ग्राम पंचायत में ,कान्हा में बहार, कोदो कुटकी तिहार 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है जिसका विगत दिवस केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते राज्यसभा सांसद संपतिया उइके और बिछिया विधायक के द्वारा शुभारंभ किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी मेला स्थल पर लगाई गई जिसमें मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा चलाए जा रहे दीदी कैफे के व्यंजनों की पूरे मेले में धूम मच रही इसी तरह मंडला ब्लॉक के समूह द्वारा निर्मित हस्तशिल्प सामग्री जैसे मेक्रम महुआ के लड्डू अलसी के और गोंद के लड्डू आकर्षण का केंद्र रहे इसके अलावा झाड़ू ,जूट से बनी सामग्री ,बड़ी अचार के स्वाद की चर्चा चहु ओर हो रही है बिछिया ब्लॉक का दीदी कैफे आकर्षण का केंद्र रहा जिसने पर्यटक  और अधिकारी कर्मचारियों को नए नए व्यंजन बनाकर परोसा जिससे समूहों की दीदियों को आय का साधन भी बना मेले में आदिवासी समुदाय के कला और संस्कृति की झलक स्पष्ट देखने को मिल रही है जिसमें म्यूजियम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है उनकी जीवन जीवन शैली का सजीव चित्रण इसमें किया गया है मेले की खास बात यह है की आदिवासी समुदाय किस प्रकार प्रकृति प्रेम के साथ जल जंगल जमीन की रक्षा करते हुए अपना जीवन यापन कर रहा है उसकी स्पष्ट झलक यहां देखने को मिलती है मेले में लगातार पर्यटकों का आना जाना लगा हुआ है जिससे नवरात्र के दौरान भी कोदो कुटकी तिहार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जिला प्रशासन के द्वारा एक ज़िला,एक उत्पाद के तहत यह अभिनव पहल की जा रही है जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है आजीविका मिशन के समूह की दीदीयां लगातार स्टॉल लगाकर अपना लघु व्यापार कर रही हैं जिससे आजीविका के साधन बढ़ रहे।

No comments:

Post a Comment