BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज फिर चढ़ा एक भ्रस्ट लोकायुक्त के हत्ते 3 हजार की रिश्वत लेते घंसौर का पटवारी गिरफ्तार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 11, 2021

आज फिर चढ़ा एक भ्रस्ट लोकायुक्त के हत्ते 3 हजार की रिश्वत लेते घंसौर का पटवारी गिरफ्तार...


रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य  घंसौर विकासखंड मुख्यालय में लोकायुक्त जबलपुर के दल ने पटवारी कृष्णा वेलवंशी को 3 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

         लोकायुक्त जबलपुर के निरीक्षक कमल उइके ने बताया कि घंसौर विकासखंड के ग्राम दिवारी निवासी मनोज कुमार पटेल के पिता के निधन होने के बाद फोती चढ़ाने के लिये घंसौर में पदस्थ पटवारी कृष्णा वेलवंशी ने 7 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी, जहां बाद में वह 3 हजार रूपये में काम करने के लिये तैयार हो गया था, इस बात की शिकायत मनोज कुमार पटेल द्वारा लोकायुक्त जबलपुर को की गई थी, जहां सोमवार को घंसौर मुख्यालय में विश्राम गृह के पीछे पटवारी के आवास गृह में 3 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जिसकी कार्यवाही जारी है।

कार्यवाही करने के लिये जबलपुर से आये लोकायुक्त के दल में निरीक्षक कमल उइके, उपेंद्र कुमार दीवान, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक गोविंद राजपूत, विजय विष्ट, राकेश विश्वकर्मा के नाम शामिल है।

No comments:

Post a Comment