BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राजस्व पखवाड़े के तहत् विभिन्न ग्रामों में हुआ शिविरों का आयोजन मोबाईल कोर्ट के माध्यम से भी हुई सुनवाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 19, 2021

राजस्व पखवाड़े के तहत् विभिन्न ग्रामों में हुआ शिविरों का आयोजन मोबाईल कोर्ट के माध्यम से भी हुई सुनवाई

मण्डला 19 अक्टूबर 2021





राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन राजस्व शिविरों में राजस्व अधिकारियों द्वारा नामांतरण, सीमांकन, बंटवारे एवं राजस्व त्रुटियों के सुधार से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। 19 अक्टूबर को बिछिया, नैनपुर, घुघरी अनुविभागों सहित तहसील एवं जनपद स्तर पर भी अलग-अलग गांवों में राजस्व शिविर आयोजित किए गए। कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारियों ने मोबाईल कोर्ट के माध्यम से भी आमजनों की राजस्व संबंधी समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान फौती, नामांतरण, बटवारे, ऋण पुस्तिका, डायवर्सन सहित राजस्व त्रुटियों के सुधार संबंधी कार्यवाही की गई। राजस्व अधिकारियों ने हितग्राहियों को तत्काल ऋण पुस्तिका वितरित भी की। साथ ही डायवर्सन वसूली भी की गई। बीजाडांडी में आयोजित राजस्व शिविर में 68 हजार 115 रूपए की डायवर्सन वसूली की गई। इसी प्रकार घुघरी तहसील के अंतर्गत 3 प्रकरणों के मौके पर साक्ष्य अंकित किए गए एवं 10 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका वितरित की गई। मवई क्षेत्र के ग्राम घुटास में मोबाईल कोर्ट के माध्यम से 2 रजिस्ट्री, 2 फौती नामांतरण, 1 बटवारा तथा 12 अतिक्रमण के प्रकरणों का निराकरण किया गया। राजस्व शिविरों में पीएम एवं सीएम किसान पंजीयन, आरबीसी 6-4 के प्रकरण, हितग्राही सत्यापन एवं भू-राजस्व वसूली कार्यवाही की गई।

 

नैनपुर में सेकंड डोज के लिए हुआ घर-घर संपर्क

 

                अनुविभागीय अधिकारी नैनपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार नैनपुर, चिरईडोंगरी सहित अन्य स्थानों पर राजस्व कैम्प आयोजित किए गए तथा मैदानी अमले की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आमजनों को कोविड वैक्सीनेशन के द्वितीय डोज के लिए भी प्रेरित किया गया तथा महिलाओं के स्थानीय जनजागरूकता समूह द्वारा कोविड जागरूकता प्रसारित की गई। मैदानी अमले आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सचिव एवं जीआरएस द्वारा घर-घर जाकर कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड डोज के लिए पात्र व्यक्तियों को उनके वैक्सीनेशन की जानकारी दी गई एवं पीले चावल देकर वैक्सीनेशन के लिए आमंत्रित किया गया।

No comments:

Post a Comment