BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अब जिले मे ही तीन जगह होगा बच्चेदानी के मुख के प्री- कैंसर का इलाज... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 4, 2021

अब जिले मे ही तीन जगह होगा बच्चेदानी के मुख के प्री- कैंसर का इलाज...



रेवांचल टाईम्स - सिविल अस्पताल चांदामेटा मे डॉ. रेनू सिंह वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा आज दिनांक ०४/१०/२०२१ को स्त्रीरोग विभाग मे महिलाओं के बच्चेदानी के मुख के प्री-कैंसर की जांच एवं इलाज की शुरुवात की गई है| इस प्रकार छिन्दवाड़ा जिला मे अब बच्चेदानी के मुख के प्री- कैंसर का इलाज की सुविधा जिला अस्पताल सम्बद्ध मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल एवं सिविल अस्पताल चांदामेटा मे उपलब्ध हो पायेगी|  

महिलाओं के बच्चेदानी के मुख के प्री कैंसर की जाँच वी. आई. ए. की विधि,व्ही.ली की विधी और काॕलपोस्कोपी द्वारा अब से छिंदवाडा जिले मे जिला अस्पताल मे उपलब्ध हो गई है!जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों मे अब व्ही.आई.ए की विधी उपलब्ध हो गई है|  महिलाओं के बच्चेदानी के मुख के प्री कैंसर के जाँच के बाद निश्चित पुष्टिकरण की सुविधा मेडिकल कॉलेज मे एवं जिला अस्पताल मे शुरू हो गई है| किसी महिला मे यदि बच्चेदानी के मुख के प्री-कैंसर के लक्षण पाये जाते है तो इलाज भी अब जिला अस्पताल मे ही  उपलब्ध हो सकेगा| इसके पहले महिलाओं के बच्चेदानी के मुख के प्री- कैंसर की जाँच एवं इलाज की  सुविधा के लिये अन्य मेडिकल कॉलेज में भेजना पडता था !

जिन ३० से ६५ वर्ष की महिलाओं मे माहवारी के बीच रक्तस्त्राव, माहवारी की अवधि सामान्य से अधिक एवं भारी रक्तस्त्राव, रजोनिवृत्ती  के पश्चात भी रक्तस्त्राव, सम्भोग के दौरान दर्द या रक्तस्त्राव, असामान्य रूप से खून के साथ स्त्राव, पीठ में दर्द, थकान, पैरों में दर्द एवं पेशाब करने के दौरान दर्द पाया जाता है उन महिलाओंको तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मे जाकर अपनी व्ही. आई. ए. की विधि से जाँच करवानी चाहिए| ३० से ६५ वर्ष की सभी महिलाओं ने  स्त्री स्वास्थ्य सम्बन्धी लक्षण हो या ना होने पर भी प्रत्येक 5 वर्ष में व्ही. आई. ए. की विधि से जाँच कराना चाहिए|

No comments:

Post a Comment