BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
4 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार हुआ गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 4, 2021

4 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार हुआ गिरफ्तार



रेवांचल टाइम्स  - चौकी अंजनिया थाना बम्हनी अंतर्गत माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय मंडला विशाल शर्मा के न्यायालय से प्रकरण क्रमांक 409/2017 धारा 420 आईपीसी में जारी आरोपी प्रवीण साहू पिता बालाराम साहू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम देवारा थाना बमनी लगातार 4 वर्षों से फरार चल रहा था, जिसे आज दिनांक 4.10. 2021 को देवारा गांव के बाहर पहाड़ी के पास से मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी करके पकड़ा गया, जिसे माननीय न्यायालय मंडला पेश किया गया, आरोपी के विरुद्ध स्थाई वारंट के अलावा दो अन्य मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी थे, उक्त कार्यवाही एसडीओपी महोदय नैनपुर के निर्देशन एवं थाना प्रभारी महोदय बम्हनी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया, महिला प्रधान आरक्षक विभा खान, प्रधान आरक्षक सुशील डहेरिया, आरक्षक अशोक कुमार एवं चालक राकेश श्रीवास का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

No comments:

Post a Comment