BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासकीय आईटीआई नैनपुर के शिक्षक बच्चों के साथ कर रहे दुर्व्यवहार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 4, 2021

शासकीय आईटीआई नैनपुर के शिक्षक बच्चों के साथ कर रहे दुर्व्यवहार...




रेवांचल टाइम्स - नैनपुर नगर के शासकीय आईटीआई में प्राचार्य के ना होने पर फोन से बात कर प्रभारी टीचर के साथ छात्रावास ओर क्लास का मुआयना किया गया ,प्रभारी टीचर से पूछने में पता चला कि प्राचार्य ऑफिस काम से मण्डला में है साथ ही दो टीचर भी मण्डला ट्रेजरी के काम से गए हुए हैं। मुआयना  करने में  एक मामला सामने आया जहां शिक्षकों के द्वारा अध्ययन कर रहे छात्र छात्राओं के साथ आईटीआई स्कूल के शिक्षक अनादर करते हुए एवं बच्चों को गाली देते हुए शिक्षा का पाठ पढ़ा रहे हैं वही शासकीय आईटीआई के छात्र छात्राओं ने बताया कि उनके कक्षा शिक्षक बच्चों के साथ गाली गलौज करते हैं एवं कक्षाओं में छात्र छात्राओं को स्वयं साफ-सफाई झाड़ू लग जाते हैं एवं शासकीय आईटीआई के छात्र जो छात्रावास में निवासरत हैं उनके द्वारा शौचालय साफ करवाए जाते हैं एवं छात्रावास की बिल्डिंग में विद्युत व्यवस्था भी अपनी पोल खोल रही है छात्रावास की बिल्डिंग में कहीं पंखे बंद है तो कहीं लाइट बंद पड़ी है जिसके कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसकी शिकायत कक्षा शिक्षक एवं आईटीआई के प्राचार्य से की गई लेकिन उनके द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जाता वहीं शिक्षकों की अनुपस्थिति एवं प्राचार्य की अनुपस्थिति कई कई दिनों तक रहती है जब छात्रों से पूछा गया तो छात्रों ने बताया कि उन्हें अपने प्राचार्य का नाम तक पता नहीं है और  ना ही कभी देखा और तो ओर पहचानते भी नही ।कुछ ट्रेड के टीचर आते ही नही आते है तो  कुछ रजिस्टर में दस्तखत कर चले जाते हैं,आई टी आई कुछ टीचरों के सहारे चल रही है,तो वहीं प्राचार्य कभी निरीक्षण के लिए भी नहीं आते हैं जिसके कारण कक्षाओं में नियमित पढ़ाई नहीं हो पा रही है जिसके कारण छात्रों का भविष्य अंधेरे एवं गर्त में जा रहा है।  आगे प्राचार्य महोदय से मिलने के बाद ही पता चलेगा कि क्या कार्य वही की जाएगी। 

नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment