BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिलेवासियों के लिये शांति, सौहार्द एवं उन्नति की कामना के साथ मण्डला पुलिस नें मनाया दशहरा, पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा पुलिस लाईन में पारंपरिक दशहरा पूजन कर जिलेवासियों को दी गई शुभकामनाएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 15, 2021

जिलेवासियों के लिये शांति, सौहार्द एवं उन्नति की कामना के साथ मण्डला पुलिस नें मनाया दशहरा, पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा पुलिस लाईन में पारंपरिक दशहरा पूजन कर जिलेवासियों को दी गई शुभकामनाएं

 




रेवांचल टाइम्स  - दिनांक 15.10.2021 को पुलिस अधीक्षक मण्डला यशपाल सिंह राजपूत द्वारा जिलें के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ पुलिस लाईन मण्डला में परंपरागत रुप से सशस्त्र पूजन किया गया। बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी पर पुलिस विभाग में भी शस्त्र पूजन करने की परंपरा रही है। इसी परंपरा के अनुसार पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में पुरे विधि विधान एवं नियमों के अनुसार शस्त्रों एवं पुलिस के वाहनों का पूजन किया गया साथ ही जिलें की खुशहाली एवं उन्नति के लिये हवन का आयोजन भी किया गया । शस्त्र पूजन एवं हवन कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ समस्त जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी गई पुलिस लाईन मण्डला में आयोजित दशहरा पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मण्डला के साथ साथ अतिरिक्त पुलिस मण्डला गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीओपी मण्डला श्री अश्वनी कुमार, डीएसपी आशीष जैन, डीएसपी अजाक राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक मण्डला कमलेश परस्ते, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक निलेश दोहरे, थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर, थाना महिला पुलिस थाना कानिरी पुजा बघेल, थाना यातायात प्रभारी योगेश राजपूत तथा मण्डला के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे मण्डला पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय के साथ साथ दशहरे पर शस्त्र पूजन का पारंपरिक कार्यक्रम जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी किया गया जिसमें जिले के सभी थाना एवं चौकियों पर थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने स्टाफ के साथ पुलिस के शस्त्रों एवं वाहनों का पूजन करते हुये विश्व शांति, समृद्धि, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के लिये प्रार्थना की गई साथ ही वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मुश्किल समय में पुलिस की भूमिका का निर्वहन तथा जिम्मेदारियों को पूरा कर पाने के लिये प्रेरणा एवं शक्ति की प्रार्थना करते हुए जिलेवासियों के लिये शांति, सौहार्द एवं संपन्नता की कामना की गई ।

No comments:

Post a Comment