रेवांचल टाईम्स - मण्डला कांग्रेस परिवार एक सदी से भी पुराना है, देश की आजादी से लेकर विकसित देश के निर्माण तक कांग्रेस पार्टी ही नेतृत्व कर्ता रही है। हम इस परिवार के हिस्से हैं और यह हमारे लिए गौरव की बात है। हमारा इतिहास बलिदानों से भरा है। देश के हर राज्य हर शहर हर गांव हर गली में कुछ हो न हो लेकिन कांग्रेस परिवार का सदस्य जरूर मिलेगा, यही हमारी ताकत है। हम देश के कण कण में हैं और देश हमारी रगों में बहता है, आज हमारे इस परिवार में आप सैकड़ों नागरिक सम्मिलित हुए हैं आप सभी का अभिनंदन है। कांग्रेस सिर्फ एक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र विकास की क्रांति का नाम है कांग्रेस। यह कहना है बिछिया विधानसभा के विधायक का, जिन्होंने शुक्रवार को विकासखंड मवई के ग्राम केवलारी खुर्द में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित किया। इस सदस्यता कार्यक्रम में ग्राम शेरमी, ग्राम छपरतला, ग्राम भीमा, ग्राम गैंतरा, ग्राम केवलारीकला और ग्राम केवलारीखुर्द के 250 से भी अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा रीति नीति और विधायक की जनप्रिय कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बिछिया विधायक ने सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर सभी का कांग्रेस पार्टी में अभिनंदन किया और सभी को कांग्रेस पार्टी के लिए सदैव निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान विधायक के साथ रेवाराम साहू, हरि कुलेश, राधे शाह मरावी, विकास साहू, मुकेश साहू, आयोजक धर्मकिशोर उइके, आशाराम मरावी, रामभरोस सरौते, अमृत साहू, फूलसिंह मरावी, भागचंद पन्द्रे, काशीराम उइके, इतवारी साहू, राजेश साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन व ग्रामीण उपस्थित रहे।
Saturday, October 16, 2021
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
सिर्फ संगठन नहीं राष्ट्र विकास की क्रांति का नाम है कांग्रेस बिछिया विधायक के नेतृत्व में 250 से ज्यादा लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता...
सिर्फ संगठन नहीं राष्ट्र विकास की क्रांति का नाम है कांग्रेस बिछिया विधायक के नेतृत्व में 250 से ज्यादा लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment