BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मदन सिंह ठाकुर बैरसिया एवं कमलेन्द्र सिंह सोलंकी नजीराबाद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बने... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 27, 2021

मदन सिंह ठाकुर बैरसिया एवं कमलेन्द्र सिंह सोलंकी नजीराबाद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बने...


रेवांचल टाईम्स - प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्र प्रभाष शेखर ने 15 साल बाद, बदलाब करते हुए मदन सिंह ठाकुर को बैरसिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं कमलेन्द्र सिंह सोलंकी लाला बना को नजीराबाद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया है।


कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत


मदन सिंह ठाकुर बैरसिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं कमलेन्द्र सिंह सोलंकी लाला बना को नजीराबाद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव राम भाई मेहर की उपस्तिथि में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए  स्थानीय विश्राम गृह में दोनों नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्षो का जोरदार स्वागत किया।

  इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव राम भाई मेहर प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री जीवन लाल नामदेव प्रदेश कांग्रेस सचिव दुष्यंत परतानी जिला ग्रामीण पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष फत्तू लाल कुशवाह पप्पू भैया जिला ग्रामीण कांग्रेस प्रवक्ता गुलाम भाई पूर्व पार्षद गुलाब साहू  शाहिद पठान बादशाह खान सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

     
         राकेश साहू बैरसिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment