रेवांचल टाइम्स - अंजनिया छात्र छात्राएं खुद को बुलंद करके ही अपने हौसलों को उड़ान दे सकते हैं। आज समाज में उनके लिए सब कुछ है, बस उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी है। जिस दिन वह अपने अंदर आत्मविश्वास को जगा लेंगे, उस दिन सारा जहान उनका है।उक्त बातें वन परिक्षेत्र अधिकारी जगमंडल अंजनिया लतिका तिवारी उपाध्याय ने नागरिक मंच अंजनिया के तत्वाधान में शासकीय हाई स्कूल मेढाताल में कक्षा नवमी तथा दसवीं के छात्र छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम में कही।इस दौरान प्रशिक्षु वन परिक्षेत्र अधिकारी मयंक उपाध्याय भी उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को अपना अच्छा कैरियर बनाने के लिए आवश्यक है कि वे अपने पसंदीदा विषय का चयन करें और उस विषय में महारत हासिल करें। श्री उपाध्याय ने कहा कि छात्र छात्राओं को जो मौके मिल रहे हैं उसको दोनों हाथों से समेटने की जरूरत है। छात्र-छात्राएं डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक ,प्रशासनिक अधिकारी बनने के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपना कैरियर बना सकते हैं। वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजों की स्थापना भी की गई है जिसमें दाखिला लेकर छात्राएं अपना कैरियर बना सकती हैं।कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में छात्र छात्राओं से संवाद करते हुए दोनों वक्ताओं ने उनके अंदर जोश भरा। उन्हें एहसास दिलाया कि वे सारे जहां की खुशियां पा सकते हैं। बस उनके अंदर हौसला होना चाहिए। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने सवाल भी किए।जिनकी जिज्ञासा का समाधान भी
किया गया।कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य सुदीप पटैल,पीयूष पांडेय अधिवक्ता,नागरिक मंच के आनंद मरावी,शिव पटेल,संजय श्रीवास्तव,निगेश पटेल,राकेश पटेल,वीरेंद्र पटेल,दुर्गेश श्रीवास,मुकेश श्रीवास,अशोक श्रीवास, शिक्षक राजेश पटैल, रामेश्वर झारिया,शिक्षिका संध्या पटैल, स्मिता पटैल उपस्थित थे।
निरंतर दिया जायेगा कैरियर मार्गदर्शन-
नागरिक मंच अंजनिया के सदस्यों ने बताया कि अंजनिया क्षेत्र के विभिन्न हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखारने के लिए तथा उन्हें कैरियर मार्गदर्शन देने के लिए नागरिक मंच द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित कर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
No comments:
Post a Comment