BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर ट्रैफिक डायवर्ट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 12, 2021

नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर ट्रैफिक डायवर्ट



रेवांचल टाईम्स - पुलिस अधीक्षक सिवनी  कुमार प्रतीक द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारू रखने के संबंध में समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है । इस दौरान नवरात्रि एवं दशहरा पर्व में शहर में होने वाली भीड़ भाड़ को देखते हुए दिनांक 12/10/2021 से दिनांक 17/10/2021 तक जबलपुर , बालाघाट , मंडला , छिंदवाड़ा एवं नागपुर से आने - जाने वाले वाहनों के मार्गों में परिवर्तन किया गया है । जबलपुर , मंडला , छिंदवाड़ा , बालाघाट एवं नागपुर की ओर से आने वाली सभी यात्री बसें जबलपुर बायपास से होते हुए ज्यारत नाका ( रॉयल लॉन ) तक आएगी और वहां पर यात्रियों को छोड़ेगी एवं यात्रियों को वहीं से भरकर अपने - अपने गंतव्य स्थान को जबलपुर बायपास होते हुए जाएगी । इस अवधि में दिन - रात शहर में भारी वाहन का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा एवं शुक्रवारी चौक से नगरपालिका चौक तक नेहरू रोड में चार पहिया एवं तीन पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से दशहरा पर्व तक प्रतिबंधित रहेगा ।

No comments:

Post a Comment