रेवांचल टाइम्स.. डिंडोरी विकासखंड के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़िया खुर्द पदस्थ प्रभारी प्राचार्य की भारी लापरवाही के चलते ग्राम मुड़िया खुर्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे कई छात्र घायल हो गए वहीं गंभीर रूप से घायल छात्रों को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां उनका इलाज जारी है इसके बावजूद भी स्कूल की किसी भी स्टाफ ने और स्वयं प्राचार्य ने भी बच्चों का हाल जाना उचित नहीं समझा नाही स्कूल का स्टाफ का कोई भी व्यक्ति बच्चों के साथ अस्पताल तक नहीं आया जबकि स्कूल में बच्चों को अगर किसी भी प्रकार की परेशानियां घटना होती है तो स्कूल स्टाफ और प्राचार्य की पूरी जवाबदारी होती है लेकिन यहां पूरा स्टाफ अपनी जवाबदारी से भागता नजर आया और तो मजे की बात यह है कि प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदस्थ रजक सिंह धुर्वे ने दर्द से तड़पते हुए बच्चों को ऐसा जवाब दिया कि उनके होश ही उड़ गए और कहा कि मेरी कोई जवाबदारी नहीं है आखिर जिम्मेदार पद में बैठे प्राचार्य इस तरह का जवाब देंगे तो मासूम बच्चों का ध्यान कौन रखेगा मधुमक्खी के हमले में घायल छात्रों ने बताया कि स्कूल भवन के अंदर मधुमक्खी का छत्ता काफी दिनों से लगा हुआ है जोकि प्रभारी प्राचार्य ने इस मधुमक्खी के छत्ते को हटवा ना भी जरूरी नहीं समझा ना ही इसकी सूचना किसी को दी इसी के चलते आखिर यहां घटना घट गई 18 अक्टूबर सोमवार की सुबह 10:30 बजे जब छात्र स्कूल पहुंचे और कमरे के अंदर गए तभी मधुमक्खियों ने इन छात्रों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के काटने से छात्र बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। घायल हुए छात्रों में विषम सिंह ठाकुर यशपाल सिंह राजबहादुर सभी विद्यार्थी हैं जो मुड़िया खुर्द हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यनरत है।
छात्रों को उपचार के लिए लेकर आए परिजनों की मानें तो जिस समय मधुमक्खियों ने हमला किया उस समय विद्यालय में कोई भी शिक्षक स्टाफ मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी जब जिम्मेदार स्टाफ को दी गई तब स्कूल के प्राचार्य का गैर जिम्मेदाराना जवाब परिजनों को मिला ।परिजनों का कहना है कि उन्होंने कहा कि मधुमक्खी काटी है तो हम क्या करें इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
बहरहाल मधुमक्खी के हमले में घायल छात्रों का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ ✒️✒️✒️
No comments:
Post a Comment