रेवांचल टाईम्स - जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार शासकीय भूमि के लोगो के द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाने की निर्देश जारी किए है जिसको लेकर अंजनिया नायब तहसीलदार ने सिचाई विभाग की भूमि किये विगत दो माहों अबैध कब्जा करते हुए दुकान लगाई जा रही थी जिसे 18/10/21 को हटाया गया जिसको लेकर अतिक्रमण कारी मधुबाला नामदेव के द्वारा प्रशासन के ऊपर मुँह देखा देखी का आरोप लगाते हुए अनशन पर बैठी हुई है
नायब तहसीलदार सुश्री शीतल चंद्रवंशी के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई थी जिसको लेकर मधुबाला नामदेव के द्वारा कल से ही अनशन पर बैठी हुई है मधुबाला नामदेव का कहना है कि मेरी दुकान हटा दी गई लेकिन और नगर में ऐसे बहुत से लोग है जो कि सरकारी जमीन में स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण करके बैठे हुए है प्रशासन और जिला प्रशासन को अतिक्रमण क्यो नाहज ध्यान दे रहा जिसकी शिकायत भी अनेको बार हुई पर आज तक कुछ नही हुआ बल्कि उनका और तेजी पक्का निर्माण हो चुका है और उन अधिकारी और कर्मचारियों का जो जांच किये है।
में जिला प्रशासन ने माँग करती हूँ कि नगर में जितने भी अतिक्रमण किये सभी को हटाया जाए और सभी के साथ एक सा न्याय न होगा तब तक मैं अनशन पर भूखी प्यासी बैठी रहूंगी और में माँग करती हूं कि सभी के साथ एक सा न्याय संगत व्यवहार करें मुँह देखा देखी बंद करे।
No comments:
Post a Comment