रेवांचल टाइम्स - वन विभाग में अपने जंगल के अंदर की गई अनिमित्ताओ के लेकर जागरूक पत्रकार खेमराज वनाफारे ने खबर के साथ साथ लिखित में शिकायतें करते हुए रेंजर की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में आवेदन के माध्यम से अवगत कराया साथ ही इनकी कार्यकाल की जाँच की माग की है।
जानकारी के अनुसार लांजी पूर्व वन मंडल परी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नंदोरा एवं देवरीबेली के जंगल में रेंजर अहिरवार के द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर शासकीय योजनाओं में भ्रष्टाचार किया गया है।
अपने एक कहावत तो सुनी होगी कि जंगल मे मोर नाचा पर देखा कौन इसी प्रकार से इनके द्वारा जो कार्य कराए गए है अधिकतर कार्य मे अनिमित्ताये की गई है।
वतर्मान वृक्षारोपण करने हेतु फैंसिंग कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है जिसकी लिखित शिकायत जागरूक पत्रकार खेमराज सिंह बनाफरे के द्वारा कलेक्टर को लिखित शिकायत की गई जिसमें इनके कार्यकाल की जांच की मांग की गई है।
बता दें कि ग्राम नंदोरा एवं देवरबेली के जंगल कंपाटर्मेंट क्रमांक 256/ A,B, में वृक्षारोपण हेतु फेंसिंग कार्य में रेंजर अहिरवार के द्वारा नियम को ताक में रखते हुए और निजी लाभ लेते हुए सीमेंट के पोल न लगाते हुए सागौन के पेड़ में ही खीले ठोक कर फेंसिंग कार्य करवाए गए हैं जिसके कारण अधिकतर सागौन के पेड़ सूखने की कगार में है और कुछ तो सूख भी रहे है। वहीसूत्र बताते हैं कि जब भी वृक्षारोपण हेतु फेंसिंग कार्य करवाए जाते हैं उसमें फेंसिंग
पोल आवश्यक है ना कि जंगलों में लगे पेड़ों पर खिले ठोक कर कार्य करवाया जाता है इसी संबंध में कलेक्टर महोदय को लिखित शिकायत कर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है।
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे
No comments:
Post a Comment