BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संक्षिप्त प्रवास पर मंगलवार को डिंडौरी पहुंचे समर्थ भैयाजी सरकार, वार्ड-08 में शिष्य के निवास पर रुककर ब्रह्मकालीन साधना के लिए हुए अमरकंटक रवाना... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 13, 2021

संक्षिप्त प्रवास पर मंगलवार को डिंडौरी पहुंचे समर्थ भैयाजी सरकार, वार्ड-08 में शिष्य के निवास पर रुककर ब्रह्मकालीन साधना के लिए हुए अमरकंटक रवाना...





रेवांचल टाईम्स - मां रेवा की सुरक्षा और स्वच्छता सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर 362 दिन से निराहार रहकर अखंड साधना में लीन


बुधवार को अमरकंटक से लौटकर नगर के वार्ड-09 में डेमघाट पर मां नर्मदा तट पर मीडिया के साथ करेंगे विशेष चर्चा


डिंडौरी - मां नर्मदा के अनन्य भक्त समर्थ भैयाजी सरकार मंगलवार को संक्षिप्त प्रवास पर डिंडौरी पहुंचे। उन्होंने वार्ड-08 स्थित शिष्य के निवास पर कुछ देर साधना की और पवित्र नगरी अमरकंटक के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि वह मैहर शक्तिपीठ से माता शारदा के दर्शन कर डिंडौरी पहुंचे हैं। नर्मदा मिशन के संस्थापक प्रकृति प्रेमी समर्थ भैयाजी सरकार ने मध्य भारत स्थित त्रिपुर तीर्थ जाबालिपुरम से 12 जनवरी 2010 को मिशन की शुरुआत की थी। वह मां नर्मदा की सुरक्षा और स्वच्छता सहित विभिन्न ज़रूरी मुद्दों को लेकर 362 दिन से निराहार रहकर अखंड साधना कर रहे हैं। 'मां नर्मदा स्वाभिमान की रक्षक, अभिमान की भक्षक', 'मां नर्मदा की सफाई कीजिए, सफाई मत दीजिए', 'मां नर्मदा शांति और क्रांति की जननी है', 'मां नर्मदा क्षेत्र की हवा कई रोगों की दवा', 'समर्थ नर्मदा समर्थ समाज', 'मां नर्मदा को स्वच्छ करो, जीवन स्वस्थ रखो', 'मां नर्मदा सुरक्षित, जीवन सुरक्षित', 'मां नर्मदा की बंदगी करो, गंदगी मत करो' आदि भैयाजी सरकार की समर्थ वाणी हैं। वह बुधवार को अमरकंटक में ब्रह्मकालीन साधना कर वापस डिंडौरी आएंगे और वार्ड-09 स्थित डेमघाट पर सुबह 11 बजे मीडिया से ज़रूरी चर्चा करेंगे। नगर के मां रेवा भक्तों ने पत्रकारों सहित तमाम श्रद्धालुओं से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

No comments:

Post a Comment