BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महाविद्यालय मवई की अनुकरणीय पहल 'गांव में चलाया सफाई अभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 28, 2021

महाविद्यालय मवई की अनुकरणीय पहल 'गांव में चलाया सफाई अभियान

 





रेवांचल टाइम्स -दिनांक 28 - 10 - 2021 दिवस गुरुवार को नवीन महाविद्यालय मवई के लगभग 110 छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सहित आज दोपहर 1:00 बजे से ग्राम मवई का भ्रमण कर सफाई अभियान चलाया गया ।

     आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर घर आंगन दुकान प्रतिष्ठान की सफाई तो सभी करते हैं लेकिन सड़क किनारे गलियों और गांव की सफाई का बीड़ा महाविद्यालय परिवार ने उठाया है ।  मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय में ग्राम स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मवई में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक चल रहे अभियान के तहत कार्य किए जा रहे हैं |जिसके तहत शासकीय महाविद्यालय मवई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वॉलिंटियर व महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार रैदास व प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती वंदना उरकुड़े एवं सहायक प्राध्यापक श्री राजेंद्र सोनवानी 'डॉ अर्चना डेनियल ' स्वामी दयानंद प्रजापति 'श्री निरंजन राहंगडाले के कुशल नेतृत्व में 19 बोरी पॉलिथीन कचरे ग्राम पंचायत मवई के बस स्टैंड सड़क किनारे एवं गलियों से सिंगल यूज़ डिस्पोजल प्लास्टिक  पाउच शराब की शीशियां आदि एकत्रित कर ग्राम पंचायत मवई के सरपंच सचिव एवं सदस्यों के समक्ष पंचायत में जमा किया गया ' ताकि इन कचरों  का सही संपादन किया जा सके 



     रेवांचल टाइम्स -मवई  से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट |

No comments:

Post a Comment