रेवांचल टाईम्स - 7अक्टूबर को कलेक्टर के नाम धनोरा और घंसौर के पटवारियों ने भू अभिलेख अधीक्षक को सौंपा था ज्ञापन.......
वेतन विसंगति, सेवा पुस्तिका,पासबुक अद्यतन की समस्याओं के निराकरण एंव लापरवाही करने वाले कर्मचारी पर कारवाई संसि्थत करने कलेक्टर कार्यालय से जारी हुआ पत्र ....
सिवनी- पिछले दिनों वेतन की समस्याओं से परेशान धनोरा और घंसौर के पटवारीयो ने घंसौर जनपद पंचायत कार्यालय के सभागृह में राजस्व शुद्धीकरण पखवाड़ा प्रशिक्षण में पहुंचे भू-अभिलेख अधीक्षक सिवनी शनिपाल शाह परतेती को पटवारियों ने प्रतिमाह समय पर वेतन नहीं मिलने सर्विस बुक पासबुक अद्यतन, एरियस जैसी अन्य समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर सिवनी के नाम ज्ञापन सौंपा था।
जिसको लेकर कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख जिला सिवनी से पत्र क्रमांक - 2077दिनांक 22/10/2021 जारी किया गया है जिसमें जिले के समस्त तहसीलदारों सिवनी,बरघाट,कुरई,केवलारी,छपारा,लखनादौन,घंसौर,धनौरा के नाम पटवारियों की वेतन विसंगति सेवा पुस्तिका,पासबुक एंव पासबुक अद्यतन करने के संबंध में पटवारीयो के आवेदन दिनांक 07/10/2021 के संदर्भ में समस्याओं के निराकरण एंव लापरवाह कर्मचारी पर अनुशासनात्मक कारवाई संसि्थत करने पत्र जारी किया गया है!
पत्र में स्पष्ट लेख है कि जिले की तहसीलों में पदस्थ पटवारियों एवं कोटवारों का वेतन समय पर नहीं दिया जाना या वेतन विलंब से दिया जाना जिससे पटवारियों को आर्थिक एवं मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है साथ ही पटवारियों की सेवा अभिलेख एवं पासबुक अद्यतन नहीं किए जाने और कुछ तहसीलों में वेतनमान का एरियर का भी भुगतान नहीं किए जाने से पटवारीओं को परेशानियां हो रही हैं इसलिए पटवारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का परीक्षण कर निराकरण कराएं तथा यह सुनिश्चित करें कि समय सीमा पर अधीनस्थ कर्मचारियों को वेतन भत्ते व अन्य स्वत्वों का भुगतान समय पर हो मासिक वेतन एवं पारिश्रमिक जैसे स्वत्वों का भुगतान में आवश्यक विलंब न किया जावे !विलंब किए जाने से संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई संसि्थत करने निर्देशित किया गया है!
अब देखना होगा कि घंसौर तहसील में पदस्थ लापरवाह कानूनगो और नायब नाजिर पर तहसीलदार नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई संसि्थत करते हैं या फिर पहले की ही भांति बचाने का पूरा प्रयास करते हैं।
No comments:
Post a Comment