ग्राम पंचायत सेवती में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ो रु की लागत से बन रही पानी टँकी का हो रहा है घटिया निर्माण कार्य, ठेकेदार और अधिकारियों की मिली भगत से सरकार कि योजनाओं का लगाया जा रहा है पलीता...
रेवांचल टाइम्स केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में आबादी के आधार पर सामान्य जन मानस एंव ग्रामीण जनता के लिए पीने का शुध्द पानी उपलब्ध कराने की योजना चल रही है।
और इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पानी टँकी का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
इसी योजना से विकासखण्ड किरनापुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सेवती में भी करीब 1करोड़ की लागत से 1 लाख 30 लीटर पानी की क्षमता वाली पानी टँकी का निमार्ण एंव पाइप लाइन का विस्तारीकरण का कार्य प्रगति पर है।
जिसका ठेका लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बालाघाट द्वारा शुभम अग्रवाल को दिया गया है।
लेकिन ठेकेदार और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से पानी टँकी के निर्माण में घटिया गुणवत्ताहीन सामग्री जिनमे रेत, गिट्टी व कम गेज के सरिया का इस्तेमाल कर कार्य किया जा रहा है।
और इस घटिया निर्माण कार्य से पानी टँकी महज कुछ सालों में ही ढह जाएगी और सरकार के करोड़ों रु की राशि का ठेकेदार और अधिकारी बन्दरबाट कर लेंगे।
जबकि इस घटिया निर्माण की जानकारी ग्रामीणों एंव स्थानीय मीडिया द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के SDO दीपक कुमार मिश्रा एंव उपयंत्री अनन्तराम थेरकर को दी गई है लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी द्वारा इस घटिया निर्माण कार्य की जांच नही की गई और ना ही काम रुकवाया गया
इससे साफ होता है कि इस भरस्टाचार के खेल में ठेकेदार के साथ अधिकारीयो की भी मिलीभगत है
और इसका नुकसान सरकार और ग्रामीण जनता को भुगतना पड़ेगा।
इनका कहना है
1. जगदीश पांचे जनपद सदस्य सेवती - पूर्व में पानी टँकी के घटिया निर्माण कार्य को रुकवाया गया था और उसके बेस का पुनः निर्माण कार्य करवाया गया।
किंतु फिर से ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने दी है और मैंने देखा है काफी घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करके घटिया निर्माण कार्य को तुड़वाया जाएगा।
2. बिसन बरेकर ग्राम प्रधान सेवती- ग्राम पंचायत सेवती में पानी टँकी का निर्माण कार्य किया जा रहा और जानकारी लगी है कि घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा जिसकी उच्च अधिकारियों को शिकायत की जाएगी।
3. निर्माण एजेंसी का सुपरवाइजर- पानी टँकी का निर्माण कार्य अधिकारियों की निगरानी हो रहा है और बिल्कुल स्टिमेट के आधार पर किया जा रहा।
रेत की समस्या थी जिसे अब ठीक कर लिया गया है।
4. अनन्तराम थेरकर उपयंत्री (PHE) - मुझे जानकारी लगी थी कि ग्राम पंचायत सेवती में पानी टँकी निर्माण कार्य में अनियमितता है जिसे मैंने चेक किया और जो कार्य गलत किया गया था उसे तुड़वाया दिया गया है और काम बंद करा दिया गया है।
5. दिलीप कुमार मिश्रा SDO(PHE) लांजी किरनापुर - ग्रामीणों और स्थानीय मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी कि पानी टँकी का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा ठीक नहीं किया जा रहा है
मैं अपने स्टाफ के साथ जाकर देखा और काम रुकवा दिया है और ठेकेदार को हिदायत दी गई है की काम बेहतर करे।
दरअसल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में स्टाफ की कमी हैं और मेरा कार्य छेत्र काफी बड़ा है इसलिए प्रत्येक साइड पर जाना सम्भव नहीं है।
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे
No comments:
Post a Comment