कार्यालय वन मंडल अधिकारी सामान्य वन डिंडोरी एवं वन परीक्षेत्र अधिकारी डिंडोरी के द्वारा 7 अक्टूबर 2021 को पेंटिंग एवं वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा
रेवांचल टाइम्स - वन प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत जन जागरूकता हेतु नागरिकों के लिए गुरुवार को कार्यालय वन मंडल ,एवं सामान्य वन मंडल द्वारा इस वर्ष वन प्राणी संरक्षण सप्ताह 2021, 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच का आयोजन संरक्षित प्रस्तावित किया गया है इस दौरान वन प्राणी संरक्षण प्रति जन जागरूकता चलाने हेतु उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया गया है जिसमें दीवार पेंटिंग वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया जाना है जिसके चलते समस्त शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया गया उक्त वॉल पेंटिंग कार्यक्रम सामान्य वन मंडल डिंडोरी के प्रांगण में दिनांक,7,10,2021 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जावेगा साथ ही इसी दौरान विजेताओं को पुरस्कार वितरण वन विश्राम गृह डिंडोरी में 3:00 बजे से किया जावेगा कोविड-19 गाइडलाइन का पालन भी किया जाएगा इस कार्यक्रम हेतु अपना पहचान पत्र आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस साथ में अनिवार्य रूप से लाया जाएगा इस प्रतियोगिता के नामांकन पंजीयन हेतु उप वन मंडल अधिकारी डिंडोरी सामान्य वन मंडल अधिकारी डिंडोरी वन परीक्षेत्र अधिकारी डिंडोरी के मोबाइल नंबर के द्वारा किसी भी परेशानी होने पर संपर्क किया जा सकता है एवं वन परिक्षेत्र अंतर्गत समस्त विद्यालय एवं महाविद्यालय के प्राचार्य को अधिक से अधिक भाग लेने हेतु प्रतिभागी को वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा सूचित किया जाता है,7415764227,7581068070,9754482267 इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment