BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गांजा तस्करी करते पुलिस ने महिला व पुरुष को 60 किलो गांजा के साथ पकड़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 27, 2021

गांजा तस्करी करते पुलिस ने महिला व पुरुष को 60 किलो गांजा के साथ पकड़ा



   
 

रेवांचल टाईम्स  |जशपुर के लावाकेरा पुलिस चेकपोस्ट पर पुलिस ने गांजा तस्कर गिरोह को दबोचा है। इस गिरोह में एक महिला समेत तीन लोग शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक ये सभी स्कोडा कार में सवार थे जिसमें साठ किलो के गांजा गाँजा बरामद हुआ है। एसपी विजय अग्रवाल ने कहा है की लावाकेरा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान रात ढाई बजे के लगभग स्कोडा कार सवार रोके गए थे, वाहन से बड़ी मात्रा में गाँजा बरामद हुआ है, एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के रुप में पहचाने गए तीनों के साथ एक किशोरी भी है जिसकी आयु लगभग चौदह साल है। जिन्हें पकड़ा गया है उनमें मोहन लाल,राजन विश्वकर्मा और ज्योति विश्वकर्मा शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment