BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
31 तक पूर्ण करें नवीन शास. उचित मूल्य की दुकानों का चिन्हांकन - हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली ’मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार’ योजना की बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 25, 2021

31 तक पूर्ण करें नवीन शास. उचित मूल्य की दुकानों का चिन्हांकन - हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली ’मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार’ योजना की बैठक

मण्डला 25 अक्टूबर 2021



                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मुख्यमंत्री राशन आपके द्वारयोजना के जिले में क्रियान्वयन से संबंधित बैठक ली। बैठक में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एसीईओ श्री मरावी, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अहिरवार सहित खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के तहत् दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर तक नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का चिन्हांकन कार्य पूर्ण करें। इसी प्रकार योजना के तहत् आदिवासी विकासखण्डों में सेक्टर निर्माण, सामग्री वितरण के लिए वाहन व्यवस्था सहित अन्य दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

श्रीमती सिंह ने कहा कि निर्धारित पात्रतानुसार हितग्राहियों का चयन करें तथा सेक्टर अनुसार अभ्यर्थियों से आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्राप्त करें। उन्होंने शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बिन्दुवार निर्देश दिए। कलेक्टर ने सामग्री वितरण हेतु वाहन व्यवस्था से संबंधित जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात कही।

No comments:

Post a Comment