रेवांचल टाईम्स - जिले के पनिका समाज संगठन विकासखंड घुघरी इकाई का गठन रविवार 10 अक्टूबर को स्थानीय मंगलभवन में हुआ।
जिला मीडिया प्रभारी रामकुमार बघेल ने बताया है,कि जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र धार्या,युवा सेना अध्यक्ष इंद्रेश साकत के निर्देशन और सुरेश दास सोनवानी की अध्यक्षता में रविवार 10 अक्टूबर को घुघरी स्थित मंगलभवन चिंतन सभा में हुई। विकासखंड इकाई अध्यक्ष के लिए सुरेश सोनवानी, उपाध्यक्ष राजू दास कोठी, उपाध्यक्ष राजेंद्र खैरवार,युवा सेना विकासखंड अध्यक्ष हेमंत गायगवाल को सर्व सम्मति से नियुक्त कर मुख्य और युवा सेना कार्यकारणी पच्चीस- पच्चीस पदाधिकारियों की विकासखंड कार्यकारिणी गठन कर जिला संगठन को शीघ्र ही प्रस्तुत करने को कहा गया है।
चिंतन सभा के दौरान सामूहिक चिंतन में आया है,कि मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा पनिका जाति पर 1971 में क्षेत्रीय बंधन लगाया है,जिसके पीछे सरकार की कुटिल नीति उजागर होती है।तब से लेकर अब तक संगठन के द्वारा भरसक प्रयास किये जाने पर 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती की सरकार ने क्षेत्रीय बंधन खत्म करने का निर्णय लेकर भारत सरकार की ओर पत्राचार कर दिया है। बावजूद इसके भारत सरकार की उदासीनता और प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता के चलते आज भी अन्य पिछड़ा वर्ग में बना हुआ है। सैकड़ों वर्ष से जनजाति जीवन जीते आने वाला पनिका समुदाय दिन प्रति दिन पिछड़ता जा रहा है। सामाजिक और शैक्षिक स्तर गिरता जा रहा है।जिसकी ओर सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है।जिससे संपूर्ण प्रदेश के पनिका जाति के लाखों लोग सरकार की इस नीति से नाखुश हैं। संगठन के संरक्षक एन.डी.टांडिया ने कहा कि सरकार के लिए पोस्ट कार्ड अभियान चलाकर समुदाय की वेदना के प्रति सरकार का ध्यान लाना चाहा जायेगा। पी.डी.खैरवार ने बताया है,कि पूर्व निर्धारित तिथि अनुसार जिले के नैनपुर विकासखंड में 17 अक्टूबर को चिंतन सभा बुलाई गई है। जिसमें विकासखंड इकाई गठन व यही चिंतन और कार्यवाहियां की जायेंगी।प्रदेश उपाध्यक्ष जेठू दास बैरागी ने सरकार पर आरोप लगाया है,कि पचास साल में सरकार ने आखिरकार पनिका जाति की मांग को अनसुनी क्यों की है।जिसका खामियाजा सरकार को अब भुगतना पड़ेगा
घुघरी चिंतन सभा के आयोजन में मंच संचालन
हीरा बघेल उपाध्यक्ष युवा सेना ने किया। संगठन संरक्षक एन.डी.टांडिया, गोपालदास सुरेश्वर,प्रदेश अध्यक्ष गणेश सोनवानी, उपाध्यक्ष जेठू दास बैरागी,प्रदेश कोषाध्यक्ष पी.डी.खैरवार , सचिव गिंदू दास परेवा, महामंत्री कोमल दास बैरागी, सहित इस सभा में
मोहन बैरागी,गोविंद पड़वार,ओझी दास कोठी,अगर दास कोठी, उमेश धार्वैया,सहदेव टंडन,भगवान दास सोनवानी,काली दास कोठी,हेमंत गायगवाल,सुधीर गायगवाल,राजा कोठी,सुरेश सोनवानी,विकास गायगवाल,चंदन बघेल,गुलाब संत ,अरुण बैरागी,अजय बैरागी,कैलाश संत, युवा सेना जिला महामंत्री,विजय बैरागी,विकास गायगवाल पप्पू मानिकपुरी मुख्य रूप से सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment