भोपालः मध्य प्रदेश में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है. राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिले डेंगू की चपेट में है. प्रदेश में अब तक डेंगू के 2575 मरीज मिले हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद अब डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों साथ सख्त कदम उठाने की बात कही है. वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने भी डेंगू के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सरकार की योजना बताई.
जागरूकता जरूरी
जीएमपीसीजी से खास बात करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि डेंगू के बचाव के जागरूकता सबसे जरूरी है. प्रदेश में डेंगू की रोकथाम को लेकर कल से सरकार मैदान में उतरेगी. क्योंकि प्रदेशभर में अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के घर-घर जाकर लार्वा नष्ट करने काम करेगी. इसके लिए अतिरिक्त टीमों का भी गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के लोगों को डेंगू से बचाव के लिए मैदान में उतरकर जागरूक करेंगे, ताकि प्रदेश में जल्द से जल्द डेंगू खत्म किया जा सके.
मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में डेंगू के मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मिले इसके सारे प्रबंध किए गए हैं. मरीजों को अस्पताल में बेहतर इलाज मिले ये सुनिश्चित किया गया है. ताकि किसी को परेशानियों का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि डेंगू का लार्वा घरों में जमा पानी में पनपता है. इसलिए सबसे पहले घरों में ज्यादा समय तक पानी जमा न होने दिया जाए. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि जिन लोगों के घरों में लार्वा मिलेगा, ऐसी लापरवाही करने वाले मामलों में फाइन की कार्रवाई भी की जा रही है.
बचाव जरूरी
मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि डेंगू से बचने के लिए बचाव सबसे ज्यादा जरूरी है. उन्होंने कहा कि घरों में पानी ज्यादा समय तक जमा न होने दे. इसके अलावा जब भी घरों से बाहर निकले तो फुल आस्तीन की शर्ट पहन के ही निकले. जबकि मच्छरों से बचाव करें और क्योंकि डेंगू मच्छर के काटने से ही पनपता है. इसलिए डेंगू से बचने के लिए बचाव भी बहुत जरूरी है. बता दें कि मध्य प्रदेश में अब तक डेंगू के 2500 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं. जिससे अब चिंता बढ़ने लगी है.
इस तरह करें डेंगू मच्छर की पहचान
डेंगू मच्छर अन्य मच्छरों की तुलना में थोड़े छोटे होते हैं और इसमें भी फीमेल मच्छर मेल मच्छर से ज्यादा बड़े होते हैं. ये मच्छर गर्मियों में पैदा होते हैं. ये मच्छर ज्यादा ऊपर तक उड़ नहीं पाते हैं, जिसकी वजह से ये व्यक्ति के घुटने के नीचे ही काटते हैं. इस मच्छर के दिखने की बात करें तो यह दिखने में भी सामान्य मच्छर से अलग होता है और इसके शरीर पर चीते जैसी धारियां बनी होती है. इस मच्छर के पैर पर सफेद रंग की धारियां रहती हैं.
इस तरह पता करें डेंगू का बुखार
डेंगू मच्छर काटने के बाद व्यक्ति को तेज बुखार होता है. साथ ही आंखें भी लाल रहती हैं और सिर में दर्द होने के साथ शरीर में ताकत भी नहीं रहती है. इसके अलावा थोड़ी दूर चलने पर व्यक्ति थक जाता है. वहीं, डेंगू होने पर व्यक्ति का प्लेटलेट्स तेजी से घटता है. समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण व्यक्ति की मौत भी हो जाती है.

No comments:
Post a Comment