Breaking

revanchal times new

मास्क लगाए आमिर खान की दुल्हन बनीं नजर आईं कियारा आडवाणी, जानिए क्या है माजरा



बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) जल्द ही पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। ये जोड़ी किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक एड नजर आएंगे। मंगलवार को आमिर और कियारा को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस दुल्हन के रुप में नजर आई।

तो वहीं आमिर खान व्हाइट कलर के कुर्ता पाजामा में दिखाई दिए। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने एक पिंक कलर का हैवी लहंगा पहना हुआ था, जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत ज्वैलरी भी पहनी थी। कोरोना वायरस के बचने के लिए एक्ट्रेस ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था।

भले ही कियारा ने मास्क पहना हुआ था, लेकिन फिर भी वह काफी प्यारी लग रही थीं। कियारा का ये अंदाज देखकर हर कोई अंदाजा लगा सकता है कि जरूर कियारा, आमिर के साथ एड में एक दुल्हन बनी दिखाई देंगी। दोनों एक बैंक के प्रमोशन के लिए विज्ञापन कर रहे हैं।

कियारा इन दिनों काफी खुश हैं क्योंकि हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म शेरशाह को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने कारगिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया है और कियारा ने उनकी मंगेतर डिंपल चीमा का रोल निभाया है।

वहीं आमिर खान की बात करें तो हाल ही में एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म आमिर 'लाल सिंह चड्डा' की शूटिंग की है। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग लेह में पूरी की थी। इस मूवी में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new