Breaking

revanchal times new

शहीद किसान को दी श्रद्धांजलि हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

 




रेवांचल टाईम्स - राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ जिला सिवनी सँयुक्त  किसान मोर्चा के अहं घटक के द्वारा आज बस स्टैंड खैरा पलारी में हरियाणा के मुख्यमंत्री के द्वारा 28 अगस्त 2021 को करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज करवाया गया था जिसमें एक किसान सुशील काजल शहीद हो गए थे व हजारों किसान गंभीर रूप से घायल है ।किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज दिनांक 1/09/2021 को बस स्टैंड खैरा पलारी में श्रद्धांजलि सभा  के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला दहन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से क्षेत्रीय किसानों के साथ राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रीतम ठाकुर, धनसिंह ठाकुर प्रांतीय महामंत्री  शुभम पटेल युवा जिला अध्यक्ष ,नरेंद्र ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदीप पप्पू पटेल जिला उपाध्यक्ष, रमाकांत पटेल , दीपक ठाकुर, शिवम बघेल, निलेश ठाकुर , मुन्ना पटेल विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष, जाविद दुल्ला खान संगठन मंत्री, अफजुल रहमान ब्लॉक संगठन मंत्री, सुरेंद्र साहू , अंकित बरोदिया  जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, सुनील ठाकुर , सदर खान, रितिक राय, एडवोकेट राजेंद्र ठाकुर,करीम भाई, रवि साहू , , व अन्य उपस्थित रहे । खट्टर सरकार द्वारा 06 सितम्बर तक दोषी एस डी एम जो हत्या बर्बता दमन का आरोपी है को न्यायसंगत दाण्डिक प्रकरण के तहत गिरफ्तार नही किया जाता है तो  पूरे देश मे अविराम चरण वद्ध आंदोलन व हरियाणा सरकार का पुतला दहन किया जाना सुनिश्चित है। एस के एम ने माननीय उच्च न्यायालय से स्व स्वत: सज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की है।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new