रेवांचल टाईम्स – नगर में आपराधिक वारदातें घटित देखी जा रही है । आज गणेश चौक में अज्ञात तत्वों द्वारा एडवोकेट विनोद सोनी के ऊपर प्राणघातक हमला किया गया है । जिन्हें गंभीर स्थिति के चलते नागपुर रिफर किया गया है । प्राप्त जानकारी अनुसार घटना शाम 05 बजे की बताई जा रही है । एड . विनोद रोजाना की तरह शाम को कोर्ट से घर की ओर जा रहे थे । उनके गणेश चौक पहुंचने पर अज्ञात तत्वों द्वारा उनके सिर पर पीछे से प्राणघातक वार किया गया । जिससे वह सड़क पर घायल होकर गिर गये । उक्त घटना की सूचना लोगों द्वारा कोतवाली थाने में दी गई । वहीं मौक पर पहुंची पुलिस द्वारा उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय उपचार हेतु पहुंचाया गया । जहां प्राथमिक उपचार उपरांत उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उन्हें नागपुर रिफर किया गया है । उल्लेखनीय है कि गणेश चौक भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है । दिनदहाड़े इस तरह की प्राणघातक वारदातें होने से लोगों में भय व्याप्त है । अभिभाषक संघ ने सौपा ज्ञापन सिवनी । जिला अभिभाषक संघ द्वारा एड . विनोद सोनी एवं परिवार पर हुए हमले के विरोध में कलेक्टर डॉ . राहुल हरिदास फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक को ज्ञापन सौंपा गया है । उक्त घटना से अभिभाषक संघ में आक्रोश व्याप्त है । इस निंदनीय कृत्य करने वाले अज्ञात तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की मांग अभिभाषक संघ द्वारा की गई है । नगर मे खुलेआम सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की वारदातें होने से प्रतीत होता है कि नगर में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है । जिससे अभिभाषकों द्वारा सुरक्षा की मांग भी की गई है ।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment