रेवांचल टाइम्स.. डिंडोरी जिला मुख्यालय में पूर्व चिटफंड कंपनियों ने लोगों की मेहनत की कमाई को झूठे आश्वासन देकर लाखों करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गई जिससे जिले के कई लोग कई वर्षों से परेशान थे और कई लोगों को आर्थिक नुकसान भी पहुंचा लेकिन नवागत एसपी अमित कुमार के आते ही लोगों की उम्मीद जाग उठी नवागत एसपी अमित कुमार ने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए लोगों के पैसे वापस दिलाने का कार्य तेजी से करते हुए विगत दिनों नवागत एसपी की मुहिम से लगभग कई लोगों को 1 लाख 60 हजार रुपए वापस दिलवाए जिसकी खबर जिले के कई अखबारों सहित रेवांचल टाइम्स समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसकी खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई और लोग अपनी राशि वापस दिलवाने के लिए एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी लिखित शिकायत देकर अपनी आप बीती सुना रहे हैं इसी तरह गुरुवार को भी एसपी कार्यालय अमित कुमार के पास तीन लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे जिसमें दो भाई जो चार्ट वाह पान की दुकान चलाते हैं अपने परिवार सहित अपने बच्चों का उज्जवल भविष्य बनाने के लिए एच एन सी कम कंपनी में लगभग तीन लाख 50 हजार रुपए निवेश किए थे जो उन्हें आज तक नहीं मिले जिसके चलते नवागत एसपी अमित कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही उनके पैसे वापस दिलवाए जाएंगे
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ✒️

No comments:
Post a Comment