BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गला घोंटकर कर दी पत्नी की हत्या,बेरहम पति ने लोगों से कहा- पड़ा दिल का दौरा .... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 27, 2021

गला घोंटकर कर दी पत्नी की हत्या,बेरहम पति ने लोगों से कहा- पड़ा दिल का दौरा ....



नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली में एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. पति ने अपनी पत्नी की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया. पोस्टमॉर्टम में मौत की असली वजह सामने आई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटकर होना पाए जाने पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के मॉडल टाउन इलाके में रवनीत कौर की शादी 20 साल पहले पवनदीप से हुई थी. आरोप है कि बीते काफी समय से पवनदीप न केवल अपनी पत्नी रवनीत के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करता था बल्कि ससुराल वालों से पैसों की डिमांड भी करता रहता था. बताया जाता है कि 21 सितंबर की रात रवनीत का गाला घोंटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई लेकिन उसके ससुराल वालों ने इसे हार्ट अटैक से मौत की घटना बनाने की साजिश रच डाली.

घटना का पर्दाफाश होने के बाद मृतका के परिजन सकते में हैं. बहरहाल पुलिस ने आरोपी पति पवनदीप को गिरफ्तार कर लिया है. शादी के 20 साल बाद पवनदीप के अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने को लेकर आसपास के लोग भी सन्न हैं. पवनदीप ने अपनी पत्नी रवनीत की हत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. पुलिस अपनी ही पत्नी की हत्या के आरोपी पवनदीप से पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि शादी के इतने साल बाद भी रवनीत और पवनदीप की कोई संतान नहीं थी. परिजनों की मानें तो दोनों एक ही छत के नीचे रहते जरूर थे लेकिन उनके बीच संबंध अच्छे नहीं थे.


No comments:

Post a Comment