रेवांचल टाईम्स - आज विधायक डॉ अशोक मर्सकोले का नारायणगंज क्षेत्र में दौरा हुआ जिसके अंतर्गत वे सर्वप्रथम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आकस्मिक निरीक्षण के लिए गए जिसमे उन्होंने विद्यार्थियों को उनके भविष्य से संबंधित पढ़ाई के बारे में बताया । स्टाफ को एवं विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री के अनुसार खुद को तैयार करने के लिए कहा और प्राचार्य विश्वकर्मा एवं स्टॉफ को धन्यवाद दिया की उनकी ही मेहनत से आने वाले भविष्य का निर्माण होता है इसके बाद अगले कार्यक्रम में कुंडा, सिंगौधा पहुंच कर विधायक निधि द्वारा मंच और। पुलिया का लोकार्पण किया इसी के साथ रोगी कल्याण समिति मंडला के तत्वाधान में क्षेत्र के लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया । और क्षेत्र के लोगो से संवाद कर उनकी समस्या का संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में तुरंत समाधान किया गया । इसी कार्यक्रम के मध्य में बहुत से युवाओं ने काग्रेस की रीति निति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में विधायक के साथ गुलाब सिंह परस्ते अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणगंज , प्यारी बाई गौठरिया जिला पंचायत सदस्य, प्रेम सिंह मार्को , बबलू सैयाम नूर रेहमद , संदीप तिवारी , बलराम साहू, गुना सिंगरौरे, कपिल, फारूक मंसूरी राजुल ज्योत्षी , सिद्धार्थ तिवारी सुरेश बडगईयां, मोती मार्को सरपंच , ओमप्रकाश सोयाम सरपंच रामलाल नरते, राजा अग्रवाल राजा सोनी विक्की अग्रवाल विपिन सोनी रुपेश अग्रवाल इंजीनियर कपिल चौक से एवं ग्रामों के सभी जन उपस्थित थे
रेवांचल टाईम्स से बेनी लाल सिंगरोरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment