रेवांचल टाइम्स - लांजी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहझरी में पदस्थ डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ग्राम के किसानों को भारी नुकसानी के साथ साथ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बता दें कि इसके पूर्व में भी ग्राम मोहझरी के पशु औषधालय में पदस्थ चपरासी एवं डॉक्टर के संबंध में रेवांचल टाईम्स समाचार प्रकाशित किया गया था मगर विभागीय अधिकारी द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नही की बल्कि मैडम के पक्ष में ही सुनवाई की जा रही है। इसी के चलते आज दिनांक 16/09/2021 को ग्राम मोहझरी निवासी लुरन नाकतोडे द्वारा बताया गया कि उनकी भैंस 2 दिन से बीमार थी इसी के चलते गांव के पशु औषधालय में संपर्क किया गया तो वहां पर न ही डॉक्टर उपलब्ध है और ना ही चपरासी उपलब्ध है इनके द्वारा बताया गया है कि करीब 1 वर्षों से यहां पर दीपिका वरकडे डॉक्टर पशु औषधालय मोहझरी में शासन के नजर में पदस्थ है किन्तु मैडम द्वारा पदस्थ मुख्यालय में आज दिनांक तक सेवा नहीं दे पाई है और न ही गांव वालों की नजर में नजर आई है
आज तक के मुख्यालय में ग्रामीणों को किसी प्रकार की सेवा उपलब्ध करायी है
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:
Post a Comment