रेवांचल टाइम्स - सिंगारपुर दिनांक 21/9/21दिन मंगलवार को मोहगाँव मंडलम कांग्रेस कमेटी द्वारा विगत काफ़ी दिनों से लगातार ठप्प चल रही बी एस एन एल सेवा को पुनः बहाल कराने के सम्बन्ध मे जिला कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार मोहगाँव को ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने आम जनता की समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए अतिशीघ्र बी एस एन एल नेटवर्क सेवा को सुचारु रूप प्रारंभ कराने की मांग की है जिससे शासकीय योजनाओ का क्रियान्वन सुचारु रुप से हो सके।
इस दौरान जिला महामंत्री किशोर अग्रवाल,मोहगाँव मंडलम अध्यक्ष हसीब खान, मूनू मंडलम अध्यक्ष मानिक परते, उपाध्यक्ष सेवकराम उइके, मनोज बैरागी सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment